फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUV did not agree to conduct mid term examinations from old NR

Bareilly News: पुरानी एनआर से मिड टर्म परीक्षाएं कराने पर रुविवि ने नहीं भरी हामी

Wed, 13 Nov 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
RUV did not agree to conduct mid term examinations from old NR
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल परीक्षा फॉर्म भरने के लिए नहीं खोला गया है। ऐसे में कई कॉलेज पुरानी न्यूमेरिकल रिपोर्ट (एनआर) से परीक्षाएं कराने की तैयारी में थे। इस पर मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक की ओर से विराम लगा दिया गया।
विज्ञापन

कॉलेजों की ओर से विवि पहुंचे शिक्षकों ने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार से कहा कि विभाग में विद्यार्थी लगातार मिड टर्म परीक्षाओं को लेकर चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में वह पिछले सेमेस्टर की एनआर के आधार पर परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहे हैं। इससे तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा सकेंगी। शिक्षकों ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक ने पुरानी एनआर से परीक्षाएं कराने से मना किया है। साथ ही शासन स्तर से आदेश मिलने का इंतजार करने की बात कही। ऐसे में मुलाकात के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed