फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruta election: Dr. Kaushal president, Dr. Pawan and Dr. Yatendra became general ministers

रूटा चुनाव: डॉ. कौशल अध्यक्ष, डॉ. पवन और डॉ. यतेंद्र बने महामंत्री

Sat, 30 Jan 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ruta election: Dr. Kaushal president, Dr. Pawan and Dr. Yatendra became general ministers
MJP Rohilkhand university

वर्ष 2021-23 के लिए संपन्न हुआ रूटा का चुनाव

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (रूटा) के चुनाव में शुक्रवार को शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी प्रो. पीबी सिंह के निर्देशन में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ।

निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक रूटा कैंपस इलेक्शन-2021 ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल परिसर में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी फार्मेसी डिपार्टमेंट के प्रो. डॉ. कौशल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रोफेसर यशपाल सिंह को पांच मतों के अंतर से पराजित किया। डॉ. कौशल को 38 और प्रो. यशपाल को 33 मत प्राप्त हुए। उधर, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. पवन कुमार सिंह ने 70 मत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी डॉ. छवि शर्मा को हराया। डॉ. छवि को 44 मत मिले। महामंत्री पद पर डॉ. यतेंद्र कुमार ने 62 मत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी डॉ. प्रेमपाल सिंह को 11 मतों के अंतर से हराया। डॉ. प्रेमपाल को 51 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. डीडी शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. आशीष कुमार निर्विरोध चुने गए। सभी विजेताओं को कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed