{"_id":"683cc136779766c7610e0b4f","slug":"running-around-for-one-and-a-half-years-for-the-renovation-of-the-park-bareilly-news-c-4-lko1064-653534-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पार्क के जीर्णोद्धार के लिए डेढ़ साल से काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पार्क के जीर्णोद्धार के लिए डेढ़ साल से काट रहे चक्कर
विज्ञापन
बरेली। कैंफर स्टेट कॉलोनी के निवासी पार्क के जीर्णोद्धार के लिए डेढ़ साल से नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। महापौर और नगर आयुक्त दोनों ही पर्यावरण अभियंता को उचित कार्रवाई का निर्देश दे चुके हैं, लेकिन काम नहीं हुआ। अब पीड़ित ने अमर उजाला हेल्पलाइन पर अपनी परेशानी साझा की है।
कॉलोनी के किशन राज गिरि ने बताया कि वह फरवरी 2024 से नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और महापौर उमेश गौतम हर बार प्रार्थना पत्र पर लिख देते हैं कि पर्यावरण अभियंता आवश्यक कार्रवाई करें, पर कार्य नहीं हुआ। आठ अप्रैल को संभव समाधान दिवस में पहुंचकर उन्होंने पर्यावरण अभियंता राजीव राठी को कई प्रार्थना पत्र दिखाए। इस पर उन्होंने दोबारा प्रार्थना पत्र के साथ पार्क की तस्वीर और पिछली शिकायतों की प्रति लगवाई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बावजूद मामला अब तक एस्टीमेट में ही उलझा हुआ है। संवाद
--
पार्क के जीर्णोद्धार के लिए एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। उसका निरीक्षण भी कर लिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - राजीव कुमार राठी, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम