फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Run from Bareilly City from today New trains to Bharatpur-Kashipur

आज से बरेली सिटी से दौड़ेंगी  भरतपुर-काशीपुर को नई ट्रेनें

Sat, 18 Mar 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 18 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Run from Bareilly City from today New trains to Bharatpur-Kashipur
Run from Bareilly City from today New trains to Bharatpur-Kashipur - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली सिटी से भरतपुर, मथुरा और काशीपुर के लिए शनिवार से नई ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। फिलहाल, ये ट्रेेनें पैसेंजर होंगी, लेकिन जुलाई से एक्सप्रेस ट्रेन चलने लगेगी। इसके अलावा डिब्बों की नई खेप और रेल प्रशासन से मंजूरी मिलते ही कासगंज-मथुरा होते हुए जयपुर, जोधपुर, मुंबई और दक्षिण के लिए ट्रेनें शुरू कर दी जाएंगी। कुछ ट्रेनों को दूसरे ट्रैक के स्थान पर इस ट्रैक से निकालने की तैयारी है।
विज्ञापन

भरतपुर के लिए बरेली सिटी से रोजाना दोपहर डेढ़ बजे ट्रेन चलेगी, जो कि शाम सात बजकर 38 मिनट पर मथुरा और रात्रि में 11 बजे भरतपुर पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन बरेली सिटी से शाम पांच बजकर दस मिनट पर चलेगी और रात 11 बजकर 20 मिनट पर मथुरा पहुंचेगी। भरतपुर से यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे बरेली के लिए चलेगी। इसी तरह मथुरा से बरेली के लिए सुबह छह बजे ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन

बरेली से उत्तराखंड के काशीपुर के लिए सुबह 5.55 बजे ट्रेन चलेगी, जो कि दोपहर 12 बजे काशीपुर पहुंचेगी। काशीपुर के लिए दूसरी गाड़ी सुबह 10.30 बजे बरेली सिटी से चलकर दोपहर 3.25 बजे काशीपुर पहुंचेगी। काशीपुर के लिए तीसरी गाड़ी शाम 5.25 बजे चलकर रात 9.15 बजे काशीपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले महीने से मझोला तक ट्रेन चलाने की तैयारी
बरेली से टनकपुर ट्रैक पर जुलाई तक ट्रेनों का संचालन कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे जून तक मीटर गेज को ब्राड गेज में परिवर्तित कर देगा। इसलिए दूसरे फेज में पीलीभीत से मझोला तक के ट्रैक का काम पूरा होने के बाद 21 मार्च को सीआरएस का निरीक्षण तय हो गया है। सीआरएस की ओर से ओके रिपोर्ट मिलने के बाद अगले महीने से मझोला तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
शुक्रवार को रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी ने इस ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने इस ट्रैक को ट्रेनसंचालन के लिए उपयुक्त मानते हुए हरी झंडी दे दी है। अब सीआरएस की ओर से निरीक्षण और उनकी ओके रिपोर्ट का इंतजार है।

बरेली सिटी से टनकपुर तक 117 किलोेमीटर तक के रूट पर पहले फेज में पीलीभीत तक  करीब 50 किलोमीटर तक ट्रेनें संचालित कर दी गईं हैं। दूसरे फेज में 90 किलोमीटर मझोला और तीसरे फेज में टनकपुर तक 117 किलोमीटर ट्रेन संचालित होंगी। रेल अफसरों का कहना है कि जून तक ट्रैक तैयार हो जाएगा। उसके बाद बोर्ड की अनुमति मिलते ही किसी भी समय ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।

‘ट्रैक तैयार है, 21 को सीआरएस के निरीक्षण के बाद अगले महीने से ट्रेनों के संचालन की तैयारी है’।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जत नगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed