{"_id":"6913a58dd8a50ab4790a157f","slug":"rumors-of-leopard-sighting-on-malgodown-road-bareilly-news-c-4-vns1074-764276-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मालगोदाम रोड पर तेंदुआ दिखने की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मालगोदाम रोड पर तेंदुआ दिखने की अफवाह
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर सोमवार देर रात तेंदुआ दिखने की अफवाह से मंगलवार को पूरे दिन हड़कंप रहा। वन विभाग ने यहां सघन चेकिंग अभियान चलाया मगर, तेंदुए की मौजूदगी के कोई संकेत नहीं मिले।
सोमवार रात करीब एक बजे यहां से गुजर रहे राहगीर ने तेंदुआ दिखने का दावा किया। राहगीर के मुताबिक, तेंदुआ उसकी एक्टिवा के ठीक सामने से निकला। रेल लाइन की ओर से आने के बाद वह जेल रोड की ओर चला गया। एसएसपी अनुराग आर्य के साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।
देर रात ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मंगलवार शाम चार बजे तक पुलिस लाइन, जेल रोड और माल गोदाम के आस-पास वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वन विभाग के रेंजर वैभव ने बताया कि तेंदुए के पैरों के निशान तक उन्हें नहीं मिले हैं। संवाद