फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rumors confess 'Decide to play'

रूठों ने कबूल किया ‘साथ निभाने’ का फरमान

Sun, 12 Nov 2017 02:23 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 12 Nov 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मेयर पद का टिकट उमेश गौतम को मिलने के बाद भाजपा में असंतुष्टों के डैमेज कंट्रोल करने के लिए गोपनीय बैठकों का दौर और तेज हो गया है। असंतुष्टों को मनाने की कमान ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने स्वयं संभाल ली है। भाजपाई दिग्गज मेयर का चुनाव किसी भी कीमत पर जीतने के लिए कैडर और रूठों से प्रत्याशी का साथ निभाने की अपील की तो अधिकतर के मैदान में उतरने का दावा भी किया गया। मंडल और बूथ अध्यक्षों के अलावा विस्तारकों को भी चुनाव जीतने के टिप्स दिए जा रहे हैं। 
क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने शनिवार को बरेली पहुंचते ही सबसे पहले जिला कार्यकारिणी और उसके बाद विस्तारकों की मीटिंग ली। उन्हें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में बूथ स्तर पर पार्टी के परंपरागत मतदाताओं के अलावा पिछड़ा, दलित और मुस्लिम वोट बैंक को भी केंद्र और प्रदेश सरकार के काम गिनाकर अपने पाले में लाने के तरीके समझाए गए। खासतौर से तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा की लड़ाई को मुस्लिम महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। निकाय चुनाव में डैमेज कंट्रोल करने के लिए क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप के अलावा विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनसे विचार विमर्श कर निकाय चुनाव जीतने की रणनीति बनाई। 
विज्ञापन

दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री नीतेश तोमर ने भी बरेली पहुंचकर आगरा और बरेली मंडल के विस्तारकों की मीटिंग ली। इसमें ब्रज प्रांत के विस्तारक भी बुलाए गए थे। उनको निकाय चुनाव में जीत के लिए मंडल और बूथ अध्यक्षों से तालमेल बनाकर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए वोटरों को घर से निकालने के तरीके बताए गए। ब्रज क्षेत्र के अलावा भाजपा की महानगर कार्यकारिणी ने भी प्रत्याशी उमेश गौतम की असंतुष्टों की मीटिंग कर गिले शिकवे दूर किए। टिकट दावेदार डा. राघवेंद्र शर्मा, डा. प्रमेंद्र महेश्वरी, संजीव अग्रवाल, अनुपम कपूर उमेश गौतम के चुनावी दफ्तर में नजर आए। गुलशन आनंद तो नामांकन वाले दिन से ही चुनावी कैंप में हैं। वह वार्डों में चुनाव प्रचार भी करने लगे हैं। डैमेज कंट्रोल के लिए आरएसएस की टीम को भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा में कहीं कोई असंतोष नहीं है। टिकट के दावेदार हमेशा बहुत होते हैं लेकिन सब जानते हैं कि टिकट किसी एक को ही मिलता है। जिन्हें टिकट नहीं मिलता, वे थोड़ा दुखी तो होेता ही हैं। सबसे बात की जा रही है। बूथ तक संगठन काम में लग गया है। भाजपा भारी बहुमत से निकाय चुनाव जीतेगी।
- भवानी सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज प्रांत भाजपा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed