{"_id":"5e8e18e88ebc3e729f68a91a","slug":"rumor-had-to-be-sealed-locked-down-on-subhashnagar-across-the-city-bareilly-news-bly402115114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह.. सील होना था सुभाषनगर पर पूरे शहर में टूट गया लॉक डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह.. सील होना था सुभाषनगर पर पूरे शहर में टूट गया लॉक डाउन
विज्ञापन
जिला सील होने की भ्रामक सूचना से बरेली शहर में दोपहर बाद अचानक भीड़ सड़कों पर निकल आई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी चैनल की गलत खबर ने पैदा की गलतफहमी, शहर भर में जरूरी सामान की खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़, ज्यादातर बाजारों में धक्कामुक्की नौबत
विज्ञापन
नजारे देखकर पुलिस-प्रशासन की धड़कनें बढ़ीं, लाउडस्पीकर लेकर सड़कों पर खुद निकले अफसरों ने जैसे-तैसे संभाले हालात
बरेली। उधर लखनऊ में मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने 15 जिलों के हॉट स्पॉट को सील करने की घोषणा की और इधर पूरा बरेली सील होने की ऐसी अफवाह फैली कि लोगों ने घरों से निकलकर खरीददारी करने के लिए बाजारों में दौड़ लगा दी। शहर भर के बाजारों और दुकानों से लेकर सब्जी मंडियों तक जबर्दस्त भीड़ उमड़ी तो अफरातफरी मच गई। हर तरफ लॉक डाउन की धज्जियां उड़ते देख अफसरों की सांसें चढ़ गईं। आनन-फानन में एसएसपी समेत कई अधिकारी सड़कों पर निकले। लाउडस्पीकर पर लगातार घोषणा करते हुए लोगों को सही स्थिति बताई और घर भेजा। दुकानों को बंद करा दिया।
बुधवार दोपहर कुछ चैनलों पर बुधवार रात 12 बजे से पूरे बरेली जिले को सील करने और लोगों को घरों से बाहर न निकलने देने की खबर प्रसारित हुई तो शहर में जबर्दस्त हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में यह खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। कुछ ही मिनटों में यह अफवाह पूरे जिले में फैल गई कि रात 12 बजे के बाद बरेली पूरी तरह सील हो जाएगा। इसके बाद अफरातफरी के माहौल में लोगों की भीड़ बाजारों और मंडियों में इकट्ठी होने लगी। अफसरों तक ये सूचनाएं पहुंची तो उनकी धड़कनें तेज हो गईं। एसएसपी, एसपी सिटी, एएसपी समेत सभी सीओ और इंस्पेक्टर अपने क्षेत्र में निकल पड़े। जनता को लाउडस्पीकर व गाड़ियों में लगे सिस्टम के अलावा पुलिस लाइन के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से संबोधित किया गया। अफसरों ने लोगों से घर जाने को कहा। दुकानदारों का कहना था कि उनसे जबरन दुकानें खुलवा ली गईं। तब यह दुकानें भी बंद करा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नजारे देखकर पुलिस-प्रशासन की धड़कनें बढ़ीं, लाउडस्पीकर लेकर सड़कों पर खुद निकले अफसरों ने जैसे-तैसे संभाले हालात बरेली। उधर लखनऊ में मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने 15 जिलों के हॉट स्पॉट को सील करने की घोषणा की और इधर पूरा बरेली सील होने की ऐसी अफवाह फैली कि लोगों ने घरों से निकलकर खरीददारी करने के लिए बाजारों में दौड़ लगा दी। शहर भर के बाजारों और दुकानों से लेकर सब्जी मंडियों तक जबर्दस्त भीड़ उमड़ी तो अफरातफरी मच गई। हर तरफ लॉक डाउन की धज्जियां उड़ते देख अफसरों की सांसें चढ़ गईं। आनन-फानन में एसएसपी समेत कई अधिकारी सड़कों पर निकले। लाउडस्पीकर पर लगातार घोषणा करते हुए लोगों को सही स्थिति बताई और घर भेजा। दुकानों को बंद करा दिया।