फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rules and regulations auctioned for just 30 rupees .. that's why chaupula jam

सिर्फ 30 रुपये में नियम-कायदे नीलाम.. इसलिए चौपुला जाम

Tue, 16 Feb 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rules and regulations auctioned for just 30 rupees .. that's why chaupula jam
चौपुला पुल के नीचे चलता अवैध स्टेंड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौपुला ब्रिज के नीचे पुलिस ने ही बनवा दिया अवैध टेंपो स्टैंड, सर्विस रोड पर अवरुद्ध रहता है ट्रैफिक
विज्ञापन

रोज 30 रुपये देकर पुल के नीचे बेखौफ खड़े होते हैं टेंपो वाले

बरेली। वैसे तो सड़कों-चौराहों पर पुलिस की तैनाती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए की जाती है लेकिन कई जगह पुलिस की वजह से ही जाम लग रहा है। अब निर्माणाधीन चौपुला फ्लाईओवर के नीचे भी टेंपो का अवैध स्टैंड बनवा दिया गया है जिसके बाद उसकी सर्विस रोड से लेकर किला पुल तक जाम लग रहा है। खुद टेंपो चालकों के मुताबिक पुल के नीचे खड़े होने की एवज में हर टेंपो वाले को पुलिस को 30 रुपये देने होते हैं।
अतिक्रमण, सड़कों की खोदाई और टेंपो-ऑटो व ई रिक्शा की बेहिसाब भीड़ की वजह से पूरा शहर जाम से जूझ रहा है। इसके बावजूद शहर में जाम के नए-नए और केंद्र बन रहे हैं। ऐसा ही एक और केंद्र अब चौपुला पर बन गया है। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए चौराहे पर छत डालने के लिए इन दिनों जाल तैयार किया जा रहा है जहां अभी 50 फीसदी काम ही पूरा हुआ है लेकिन इसी बीच यहां भी कमाई का रास्ता तलाश कर लिया गया है। यहां चौपुला ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले ही अवैध टेंपो स्टैंड बनवा दिया गया है जिसकी वजह से यहां तो जाम लग ही रहा है, सर्विस रोड भी जाम हो गई है।
विज्ञापन

चौपुला के पुराने पुल के किला रोड पर उतरने वाले सिरे पर पहले से टेंपो खड़े होते हैं जिसकी वजह से वहां भी जाम लगा रहता है। यहां रास्ते में खड़े टेंपो चालकों से जब सवाल किया गया कि क्या उन्हें पुलिस से डर नहीं लगता, उन्होंने बताया कि पुलिस ही यहां टेंपो खड़े कराती है। टेंपो चालक पवन ठाकुर ने बताया कि यहां खड़े होने की एवज में हर टेंपो वाले को 30 रुपये देता है। इसके बाद भी वह क्यों डरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पुल और उसके आसपास बेहिसाब ढंग से टेंपो खड़े होने की वजह से चौपुला से लेकर किला पुल तक जाम लगा रहता है। दरअसल सिटी स्टेशन के सामने सीवर लाइन के लिए सड़क की खोदाई होने के कारण यहां एक ही लेन पर ट्रैफिक चल रहा है। चौपुला से फं सकर निकलने वाले वाहन किला पुल तक जाम लगा रहे हैं। सोमवार को भी चौपुला चौराहे के साथ सिटी स्टेशन के सामने किला तक भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed