{"_id":"6562b66ed84dff67df0952a7","slug":"ruhilkhand-university-extended-the-date-of-filling-examination-form-for-the-third-time-2023-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीसरी बार बढ़ाई तारीख, जानें अब कब तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीसरी बार बढ़ाई तारीख, जानें अब कब तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
Sun, 26 Nov 2023 10:08 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:08 AM IST
सार
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर हो गई है।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य परीक्षा स्नातक स्तर के आच्छादित व अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 30 नवंबर कर दी गई है। वहीं ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख एक दिसंबर है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि एनईपी के अतिरिक्त पाठ्यक्रमों (बीलिब, एमलिब, बीकॉम-वित्त एवं वित्तीय सेवा, बीसीए, बीबीए-पुराना पाठ्यक्रम, पीजीडीसीए, एमएसडब्लू) इत्यादि के प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के संस्थागत, बैक और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा की आवेदन तिथि 25 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
एक दिसंबर आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख
ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर कर दी गई है। एनईपी से आच्छादित पाठ्यक्रमों (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए व बीएससी-गृह विज्ञान) प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा आवेदन पत्र छह नवंबर से ऑनलाइन विवि पोर्टल पर भरे जा रहे हैं।
ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर कर दी गई है। एनईपी से आच्छादित पाठ्यक्रमों (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए व बीएससी-गृह विज्ञान) प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा आवेदन पत्र छह नवंबर से ऑनलाइन विवि पोर्टल पर भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर हो गई है। विवि की ओर से परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं संपन्न कराने की तिथि 30 तक बढ़ा दी गई है।