फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhelkhand University: Registration begins for admission in new semester

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: नए सत्र में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Sat, 02 May 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ruhelkhand University: Registration begins for admission in new semester
MJP Rohilkhand university

इंटरनल सेमेस्टर परीक्षा के लिए भी एक साथ शुरू हुए आवेदन, शनिवार को कुल साढ़े पांच लाख आवेदन

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के बीच रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नए सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी। इसके तहत न केवल नए एडमिशन किए जा सकेंगे, बल्कि इंटरनल और सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए भी पंजीकरण किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार, पहले दिन नए रजिस्ट्रेशन और संस्थागत परीक्षा के आवेदनों को मिलाकर कुल साढ़े पांच लाख से अधिक आवेदन पहुंचे।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि शनिवार से स्नातक और परास्नातक विषयों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए हैं। छात्र सीधे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साथ ही उन्हें उनके पसंदीदा कॉलेजों को भरने का कालम भी मिलेग। बताया कि ऑनलाइन रजिस्टेशन में विश्वविद्यालय से आसपास के दस जिलों के पौने पांच सौ से अधिक महाविद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय व इससे संबद्घ कॉलेजों के आंतरिक परीक्षा, सेमेस्टर परीक्षा आदि के लिए भी रजिस्ट्रेशन जारी हैं। इसके तहत एबीबीएस, बीएएमएस, सप्लीमेंट्री परीक्षा व प्राइवेट छात्र छात्राओं का आवेदन भी चल रहा है। इन्हें और नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन फार्मों को लेकर शनिवार तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कुल साढ़े पांच लाख आवेदन किए जा चुके थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने जारी की एडवाइजरी

रजिस्ट्रेशन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpruonline.in पर यूजी-पीजी रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
आवेदन भरते समय दसवीं का अंकपत्र व हाल का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कापी होनी चाहिए।
यदि आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और इंटर की परीक्षा यूपी बोर्ड से पास की है तो मूल निवास प्रमाण पत्र भरने की बाध्यता नहीं है। अन्य बोर्ड से इंटर पास करने और उत्तर प्रदेश का निवासी बताने पर मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र 2020-21 स्नातक में प्रवेश के लिए 2017 के पूर्व उत्तीर्ण छात्र पात्र नहीं होंगे।
संपर्क विवरण, पता व ईमेल आईडी आदि सही होना चाहिए। गलत मोबाइल नंबर डालने से आप तक सूचना नहीं पहुंचेगी। इसलिए इसका ख्याल रखें।
पंजीयन फार्म भरते समय आधार नंबर अनिवार्य होगा। इसके बिना फार्म नहीं भरा जा सकेगा।
फार्म भरने के बाद अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि पर लॉगइन पटल का यूजर आईडी और पासवर्ड आदि भी भेजा जाएगा। इसका उपयोग फार्म में त्रुटि होने पर सुधार के लिए निश्चित समय सीमा के अंतर्गत किया जा सकेगा।
आवेदन के लिए फीस सौ रुपये रखी गई है जिसका भुगतान आनलाइन क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग आदि माध्यमों से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed