फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus in Kheri: Viral video boils again in cold case

खीरी में बवालः ठंडे होते मामले में वायरल वीडियो से फिर उबाल

Wed, 06 Oct 2021 01:26 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:26 AM IST
सार

  • - पहले वीडियो में किसानों को रौंदती दिख रही हैं थार समेत दो कारें
  • - दूसरे वीडियो में किसान के ऊपर चढ़ा दिख रहा है थार का पहिया

विज्ञापन
Ruckus in Kheri: Viral video boils again in cold case
तिकुनिया में प्रदर्शन करते किसानों को पीछे से आई कार उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया बवाल के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ठंडे होते मामले में फिर उबाल आ गया है। पहले वीडियो में पीछे से आई थार ने पहले तो किसानों को टक्कर मारी और फिर दूसरी कार उन्हें रौंदती चली गई। इस दौरान कुछ किसान कार की टक्कर से हवा में उछलते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में थार से लोग उतरकर भाग रहे हैं और उसके पहिये के नीचे एक किसान दबा हुआ है।
विज्ञापन

तिकुनिया बवाल को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों ही वीडियो में बर्बरता साफ नजर आ रही है। पहले वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी किसान हाथ में झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क से गुजर रहे हैं। इसी बीच पीछे से हूटर बजाती हुई तीन कारें वहां पहुंचती हैं। पहली थार जीप है और दो अन्य कारें हैं। तेज रफ्तार थार जीप से पहले तो किसानों को टक्कर मारी गई और फिर उन्हें रौंदती हुई आगे निकल गई। कुछ सेकेंड के अंतराल पर पीछे से आई दूसरी कार ने भी सड़क पर पड़े किसानों को रौंदा। साथ ही सड़क किनारे खड़े किसान भी उसकी टक्कर लगने के बाद हवा में उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

जीप के पीछे मंत्री का पोस्टर

किसानों को पहले टक्कर मारने वाली थार जीप के पीछे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पोस्टर भी लगा हुआ था। वायरल हुए करीब 30 सेकेंड के वीडियो में भी यह पोस्टर साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे वीडियो में थार छोड़कर भागते युवक

तिकुनिया बवाल में एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी थार जीप से दो युवक बाहर निकलकर भागते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति इसके पहिया के नीचे दबा पड़ा है। यह वीडियो पहले वाले वीडियो के बाद का बताया जा रहा है। भागने वाले युवक का नाम सुमित जायसवाल है, जो लखीमपुरखीरी का सभासद है।

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे वीडियो, लाखों व्यूज मिले

किसानों को रौंदने संबंधी पहला वीडियो विभिन्न लोगों के जरिये ट्विटर पर शेयर किया गया है। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को रीट्वीट कर चुके हैं और लाखों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके जवाब में कुछ लोग कार के ड्राइवर का फोटो भी ट्विटर पर शेयर करके लिख रहे हैं कि वह पत्थर लगने के बाद गाड़ी से संतुलन खो बैठा और यह हादसा हो गया। इसके जवाब में एक अन्य वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमें जमीन पर पड़े एक व्यक्ति को कुछ लोग लाठी-डंडों से पीट रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed