{"_id":"615ca3f48ebc3e0ec62a419a","slug":"ruckus-in-kheri-viral-video-boils-again-in-cold-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में बवालः ठंडे होते मामले में वायरल वीडियो से फिर उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में बवालः ठंडे होते मामले में वायरल वीडियो से फिर उबाल
सार
- - पहले वीडियो में किसानों को रौंदती दिख रही हैं थार समेत दो कारें
- - दूसरे वीडियो में किसान के ऊपर चढ़ा दिख रहा है थार का पहिया
विज्ञापन
तिकुनिया में प्रदर्शन करते किसानों को पीछे से आई कार उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया बवाल के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ठंडे होते मामले में फिर उबाल आ गया है। पहले वीडियो में पीछे से आई थार ने पहले तो किसानों को टक्कर मारी और फिर दूसरी कार उन्हें रौंदती चली गई। इस दौरान कुछ किसान कार की टक्कर से हवा में उछलते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में थार से लोग उतरकर भाग रहे हैं और उसके पहिये के नीचे एक किसान दबा हुआ है।
तिकुनिया बवाल को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों ही वीडियो में बर्बरता साफ नजर आ रही है। पहले वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी किसान हाथ में झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क से गुजर रहे हैं। इसी बीच पीछे से हूटर बजाती हुई तीन कारें वहां पहुंचती हैं। पहली थार जीप है और दो अन्य कारें हैं। तेज रफ्तार थार जीप से पहले तो किसानों को टक्कर मारी गई और फिर उन्हें रौंदती हुई आगे निकल गई। कुछ सेकेंड के अंतराल पर पीछे से आई दूसरी कार ने भी सड़क पर पड़े किसानों को रौंदा। साथ ही सड़क किनारे खड़े किसान भी उसकी टक्कर लगने के बाद हवा में उछलकर दूर जा गिरे।

जीप के पीछे मंत्री का पोस्टर
किसानों को पहले टक्कर मारने वाली थार जीप के पीछे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पोस्टर भी लगा हुआ था। वायरल हुए करीब 30 सेकेंड के वीडियो में भी यह पोस्टर साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन