फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus in gangster's house...Rajeev Rana filed report on brothers and nephews

Bareilly News: गैंगस्टर के घर में रार...राजीव राना ने भाई-भतीजों पर कराई रिपोर्ट

Mon, 03 Feb 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in gangster's house...Rajeev Rana filed report on brothers and nephews
बरेली। पीलीभीत बाइपास फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर राजीव राना के घर में रार फैल गई है। राजीव ने बारादरी थाने में सगे भाई हरिओम व भतीजों पर गला दबाकर हत्या की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजीव कुमार राना ने बारादरी थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि 29 जनवरी को पत्नी तारावती और बेटी कोमल के साथ वह शनिवार को डॉक्टर से दवा लेकर लौट रहा था। उसी समय सगे भाई हरिओम और भतीजे रजत व शास्वत ने बहाने से उन्हें रोका और पुरानी बातों को लेकर माफी मांगने लगे। हरिओम ने साथ में घर चलने का आग्रह किया। सगा भाई होने के नाते वह बात करते हुए वह लोग इनके साथ इनके घर की ओर चले गए। आरोप लगाया कि इन लोगों ने सीने पर तमंचा तानते हुए इन्हें अंदर खींचने की कोशिश की। विरोध पर इन लोगों ने पीटा और फिर गला दबाने की कोशिश की। हरिओम ने आरोप लगाया कि उन्होंने अखबार में विज्ञापन देकर उसे संपत्ति से बेदखल किया है। इससे उसका कारोबार बंद हो गया है। चीखपुकार सुनकर राजीव के भाई संजय व राधे आ गए। इन्होंने राजीव को छुड़ाया। घटना के बाद ही वह लोग शिकायत लेकर मॉडल टाउन चौकी पहुंचे। वहां से पुलिस आरोपियों के घर गई तो वह फरार हो गए। राजीव का कहना है कि भाई-भतीजों से जान का खतरा बना हुआ है। बारादरी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। विवेचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed