फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 4.80 crore released for 11 roads in three districts

Bareilly News: तीन जिलों की 11 सड़कों के लिए 4.80 करोड़ रुपये जारी

Wed, 14 May 2025 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.80 crore released for 11 roads in three districts
बरेली। मंडल के तीन जिलों की 11 सड़कों के निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपये शासन ने जारी किए हैं। पीडब्ल्यूडी इन सड़कों का निर्माण कराएगा। अधिकारियों ने जल्द ही सभी जगह काम शुरू कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिले में हाफिजगंज से सुड़ियावा संपर्क मार्ग के लिए 7.58 लाख रुपये, मीरगंज में सिरौली चौराहे से मीरगंज तहसील रोड तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 75 लाख रुपये और हाईवे से सैदपुर खजुरिया मार्ग के नवनिर्माण कार्य के लिए 29.24 लाख रुपये जारी किए गए हैं। बल्लिया-शीशगढ़-बहेड़ी-रूद्रपुर मार्ग के लिए 18.45 लाख रुपये और नैनीताल मार्ग से दोहना प्रीतमराय मार्ग के अवशेष कार्यों के लिए 75 हजार रुपये का अवशेष बजट अवमुक्त किया गया। बदायूं जिले में बदायूं-बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 183.40 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

खनुआ नगला से रसूलपुर कलां संपर्क मार्ग के लिए 22.83 लाख रुपये जारी किए गए हैं। निजामपुर से मोहिद्दीनपुर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 16.20 लाख और देवीनगला मार्ग से कादरचौक मार्ग तक के लिए 27 लाख रुपये जारी किए गए हैं। शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में ग्राम हरनौखा से चौकिया संपर्क मार्ग नवनिर्माण के लिए 76.64 लाख रुपये और ग्राम परौर से बरके मई संपर्क मार्ग नवनिर्माण के लिए 63 लाख रुपये जारी किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed