Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 4.30 crore sanctioned for four religious sites; first installment released

Bareilly News: चार धार्मिक स्थलों के लिए 4.30 करोड़ रुपये मंजूर, पहली किस्त जारी

Fri, 27 Nov 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.30 crore sanctioned for four religious sites; first installment released
बरेली। जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति के बाद बरेली के चार प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास एवं सुंदरीकरण के लिए कुल 4.30 रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय मंजूरी प्रदान कर दी गई है। कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) को नामित किया गया है। चारों परियोजनाओं के लिए पहली किस्त के रूप में कुल एक करोड़ 72 लाख 29 हजार रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि कालीबाड़ी स्थित काली देवी मंदिर के विकास के लिए सर्वाधिक 112.25 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। पहली किस्त के रूप में 44.90 लाख रुपये जारी किए गए हैं। रिठौरा के अड्डूपुरा जागीर स्थित धर्महरि चित्रगुप्त धाम के सुंदरीकरण के लिए 108.12 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। पहली किस्त के रूप में 43.24 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर के कृष्णानगर स्थित मां काली माता मंदिर के लिए 108.08 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। 43.23 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। संजय नगर स्थित गुरुद्वारा के विकास कार्यों के लिए 102.32 लाख रुपये स्वीकृत करते हुए 40.92 लाख रुपये की पहली किस्त अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराए जाएंगे ये कार्य इन चारों धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्वीकृत बजट से इन परिसरों में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, यात्री बेंच और आकर्षक लैंडस्केपिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही पर्यटकों को स्थलों की जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड आधारित आधुनिक साइनेज भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed