{"_id":"6afb6caf1a98231025016609","slug":"rs-371-crore-sanctioned-for-dog-shelter-space-to-be-provided-for-1000-dogs-bareilly-news-c-4-bly1015-1008877-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डॉग शेल्टर के लिए 3.71 करोड़ मंजूर, एक हजार कुत्तों को मिलेगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डॉग शेल्टर के लिए 3.71 करोड़ मंजूर, एक हजार कुत्तों को मिलेगी जगह
विज्ञापन
बरेली। शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या व उनके आतंक पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने डॉग शेल्टर बनाने की तैयारी तेज कर दी है। सीबीगंज के नदौसी में प्रस्तावित डॉग शेल्टर के निर्माण के लिए शासन से 3.71 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। यहां एक हजार कुत्तों को रखने की क्षमता होगी। बजट मिलने के बाद अब नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसके बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
शहर में एक साल से डॉग शेल्टर की मांग जोर पकड़ रही थी। गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख सड़कों और बाजारों तक कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं। कई इलाकों में इनके हमले के मामले भी सामने आते रहते हैं। नगर निगम के अनुसार, शहर में करीब 56 हजार कुत्ते हैं। इनकी संख्या को नियंत्रित करने के लिए बधियाकरण किया जाता है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
अब नदौसी में 5.50 एकड़ में डॉग शेल्टर बनने से शहरवासियों को कुत्तों के आतंक से राहत मिलने की उम्मीद है। एक हजार कुत्तों की क्षमता वाला शेल्टर बनने के बाद भी इसकी नियमित देखरेख, आहार, उपचार और साफ-सफाई की व्यवस्था अहम होगी। अभी तक इन कुत्तों को परसाखेड़ा स्थित एबीसी सेंटर में कुछ दिनों के लिए रखा जाता है।
विज्ञापन
--
शासन से डाॅग शेल्टर के लिए 3.71 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। सीबीगंज के नदौसी में 5.50 एकड़ में इसका निर्माण कराया जाएगा। इससे शहरवासियों को कुत्तों के आतंक से निजात मिलने की उम्मीद है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त