फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 2000 note withdrawn Where and how much deposit or exchange rs 2000 notes

2000 Rupee Note News: घबराएं नहीं, सबके बदले जाएंगे दो हजार के नोट; जानिए कब से शुरू होगी प्रक्रिया

Sat, 20 May 2023 10:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 May 2023 10:31 AM IST
सार

2000 Rs Note Withdrawal News : लीड बैंक के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि दो हजार के नोट वापस लेने का फैसला अचानक आया है, लेकिन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे नोटबंदी की तरह न लें।

विज्ञापन
Rs 2000 note withdrawn Where and how much deposit or exchange rs 2000 notes
दो हजार रुपये के नोट - फोटो : iStock

विस्तार

दो हजार रुपये के नोट चलन से बाहर होने जा रहे हैं, जिसे लेकर बरेली के लोगों में भी बेचैनी है। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। दो हजार के नोट कैसे बदल जाएंगे, क्या नियम होगा। इस पर बैंक अधिकारियों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। नियमानुसार सबके नोट बदल जाएंगे।  

विज्ञापन


स्टेट बैंक कॉलोनी की प्रीति, निशा, पारुल, श्वेता ने कहा कि वे परिवार के सदस्यों से पता कर उनको या तो बैंक में जमा कराएंगी या फिर बदलवाएंगी। कॉलोनी की अंशुल ने कहा कि उनके पति व्यवसायी हैं। अब दो हजार का नोट नहीं लेंगे, नहीं तो आगे चलकर उन्हें जमा करने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन


Rs 2000 Notes: लोकसभा चुनाव से पहले जमाखोरों पर चोट, विशेषज्ञों ने सराहा; जानिए व्यापारियों ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


लीड बैंक के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि दो हजार के नोट वापस लेने का फैसला अचानक आया है, लेकिन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे नोटबंदी की तरह न लें। सामान्य रहें। सभी के नोट बदले जाएंगे। बैंकों में भी इसकी प्रक्रिया सामान्य दिनों की ही तरह रहेगी। आरबीआई के निर्देश के मुताबिक बैंक एक दिन में एक ग्राहक के दस नोट ही स्वीकार करेंगे।

शांतिपूर्ण ढंग से बैंकों में सोमवार से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जब तक दो हजार का नोट वैध रहेगा, बाजार में भी इसे स्वीकार किया जाएगा। व्यापारी भी दो हजार का नोट लेने में घबराएं नहीं। बैंकों में दिक्कत आने पर आप बैंक मैनेजर से संपर्क करके अपनी समस्या बता सकते हैं। बैंकों में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग लाइन लगाकर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

कर्मचारी संगठनों ने यह कहा 

ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि यह एक अनावश्यक फैसला है जिसकी वजह से समाज के कई वर्ग प्रभावित होंगे। बैंककर्मियों पर लोड बढ़ेगा, नोट बदलने के लिए बैंकों में कतार लगेगी। आम आदमी व व्यापारी प्रभावित होंगे। जमाखोरों के पास कालाधन के रूप में एकत्र दो हजार के नोटों की बर्बादी भी होगी। नोटबंदी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। हालांकि जहां तक बात अंतिम तिथि की है तो मेरा ऐसा मानना है कि यह 31 दिसंबर तक बढ़ेगी।

यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री पीके माहेश्वरी ने कहा कि साल 2016 की तरह इस बार भी फैसला अचानक आया है। इस बार बैंकों में स्टाफ की कमी होने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लोग शांति से बैंक आकर अपने पैसे जमा कर सकते हैं। एक बार में बैंक दो हजार के दस नोट ही बदल सकता है। हालांकि बैंक अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं, लिहाजा सोमवार से बैंकों को कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। लोग भी एक दो दिन बाद से जाना शुरू कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed