{"_id":"6479c4af684b5982420affc6","slug":"rs-2-crore-and-95-lakhs-fine-imposed-on-traffic-rule-breakers-in-a-month-2023-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ना पड़ा महंगा: एक माह में 25 हजार से अधिक वाहनों का चालान, 2.95 करोड़ का लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम तोड़ना पड़ा महंगा: एक माह में 25 हजार से अधिक वाहनों का चालान, 2.95 करोड़ का लगा जुर्माना
Fri, 02 Jun 2023 04:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Jun 2023 04:00 PM IST
सार
मई महीने में यातायात नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने 25518 वाहनों का चालान किया है। इस दौरान दो और चार पहिया वाहन चालकों पर 2.95 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की झड़ी लगा दी है। इसके बाद भी शहर में यातायात के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। अव्यवस्थित यातायात की वजह से लोगों को कई बार जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। बीते माह पुलिस ने करीब तीन करोड़ के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते। ऑटो, ई-रिक्शा भी सड़कों पर बेतरतीब दौड़ते हैं। प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्थित करने और लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए मई में ट्रैफिक पुलिस ने 25518 वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन