फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 15,000 looted from a villager in broad daylight

Bareilly News: ग्रामीण से दिनदहाड़े 15 हजार रुपये की लूट

Sun, 18 May 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rs 15,000 looted from a villager in broad daylight
मीरगंज। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालकर घर जा रहे ग्रामीण से दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद बाइक सवार दो लुटेरे भाग गए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी रही। मामले में समाधान दिवस में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलामतगंज निवासी धार्म शनिवार दोपहर 12 बजे घर से नेशनल हाईवे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालने पहुंचे। वह बैंक से 15 हजार रुपये निकालकर बाहर जाने लगे। तभी लुटेरे बाइक से उसके पास आए ओर 15 हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित थाने पहुंचा, लेकिन थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह समाधान दिवस में थे। इस लिए पीड़ित समाधान दिवस में ही पहुंच गया और शिकायत की। एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed