फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 12 lakh recovered, bill errors rectified

Bareilly News: 12 लाख रुपये वसूले, ठीक की गईं बिल की त्रुटियां

Sun, 20 Jul 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Rs 12 lakh recovered, bill errors rectified
बरेली। नगर निगम के टैक्स विभाग ने शिविर लगाकर करदाताओं से 12 लाख रुपये की वसूली की। इस दौरान बिल से संबंधित त्रुटियों का समाधान भी कराया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि गांधीपुरम में शनिवार को शिविर लगाकर कर दाताओं की समस्याओं का समाधान कराया गया। साढ़े तीन लाख की वसूली हुई।
विज्ञापन

शहर में चार जोन हैं। प्रत्येक जोन में हर महीने दो शिविर लगाए जाएंगे। अब तक चार शिविर लगे। इसमें 12 लाख रुपये की वसूली हुई है। उनके मुताबिक बिल त्रुटियों से संबंधित अप्रैल 2023 के बाद के मामले प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन

कई साल पुराने बिलों के संबंध में कोई पॉलिसी तय होगी तब उनका निस्तारण होगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनके सामने 14 मामले आए, जिसमें 13 का तत्काल निस्तारण हुआ। एक प्रकरण में परीक्षण के बाद कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed