फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RRC will be removed from near Air Force station, drain will be constructed

Bareilly News: वायु सेना स्टेशन के पास से हटेगा आरआरसी, नाले का होगा निर्माण

Tue, 02 Dec 2025 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
RRC will be removed from near Air Force station, drain will be constructed
बरेली। सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चावड़ में बने आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर-कूड़ा निस्तारण केंद्र) का वायु सेना स्टेशन के अधिकारियों ने विरोध किया है। यह आरआरसी वायु सेना स्टेशन की दीवार के पास बना है, जिससे वहां काफी संख्या में पक्षी एकत्र होते रहते हैं, जो वायु सेना स्टेशन के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन

वायु सेना स्टेशन के अधिकारियों की आपत्ति पर सोमवार को सीडीओ मौके पर पहुंची। उन्होंने अन्य स्थल पर आरआरसी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही दूसरी तरफ 300 मीटर लंबाई वाले तालाब के पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण की कार्ययोजना बनाने को कहा है।
विज्ञापन

सीडीओ देवयानी ने चावड़ ग्राम पंचायत के प्रधान को भी मौके पर बुलाया। प्रधान और अन्य ग्रामीणों को सीडीओ ने वायु सेना स्टेशन की दीवार के समीप कूड़ा न डालने के निर्देश दिए। सीडीओ ने डीपीआरओ से कहा कि कूड़ा निस्तारण केंद्र यहां से हटाकर कहीं दूसरी जगह बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चावड़ गांव में वायु सेना स्टेशन के निकट कूड़ा निस्तारण केंद्र स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाया गया था। वायु सेना स्टेशन की दूसरी साइड की बाउंड्री की तरफ करीब 300 मीटर लंबाई में तालाब है। जिसकी गहराई करीब सात से आठ फिट है।

इसमें चावड़ गांव का ही गंदा पानी एकत्र होता है। सीडीओ ने अधिकारियों को नया नाला निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
डीसी मनरेगा मोहम्मद हसीव अंसारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और बीडीए के अधिकारियों से समन्वय के लिए बैठक की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ कमल किशोर भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed