फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Routes of 30 trains changed again due to agitation

Bareilly News: आंदोलन के चलते 30 ट्रेनों के फिर से बदले गए रूट

Tue, 07 May 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 07 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Routes of 30 trains changed again due to agitation
बरेली। पंजाब के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने सोमवार को फिर 30 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। इन ट्रेनों का डायवर्जन 11 मई तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। सोमवार को पंजाब और जम्मू की ओर से आने वाली ट्रेनों ने यात्रियों को 12 घंटे तक इंतजार कराया। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 17 अप्रैल से किसानों का आंदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से ही पंजाब और जम्मू की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया है। यहां की ट्रेनों को अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेह वाल और सानेह वाल-चंडीगढ़-अंबाला कैंट के रास्ते चलाया जा रहा है। ट्रेनों को डायवर्ट किए जाने के कारण बरेली से अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, सरहिंद, जालंधर, बठिंडा, पठानकोट, जम्मू आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। जंक्शन पर रोजाना औसतन 1.30 लाख रुपये के टिकटों की कम बिक्री हो रही है। दूसरी ओर पंजाब और जम्मू की ओर से आने वाली ट्रेनें यात्रियों को 12 घंटे तक इंतजार करा रहीं हैं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के बदले गए रूट

भागलपुर से नौ मई को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस व गुवाहाटी से आठ मई को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। कटिहार से सात, आठ और नौ मई को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, जयनगर से 10 मई को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा। साथ ही पूर्णिया कोर्ट से सात से नौ मई तक चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, जयनगर से 10 मई को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, जयनगर से आठ और नौ मई को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा से नौ मई को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, न्यू जलपाई गुड़ी से आठ मई को चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। सहरसा से 10 मई को चलने वाली 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी से 10 मई को चलने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष ट्रेन, जम्मूतवी से आठ मई को चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 10 मई को चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, अमृतसर से आठ मई को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से आठ मई को चलने वाली 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा -कामाख्या एक्सप्रेस, अमृतसर से आठ से 10 मई तक चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, अमृतसर से आठ से 10 मई तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन, अमृतसर से नौ और 10 मई को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, अमृतसर से आठ मई को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 10 मई को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, अमृतसर से आठ मई को चलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष ट्रेन, अमृतसर से 10 मई को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, गोरखपुर से आठ मई को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन का रूट बदला गया है।अमृतसर से नौ मई को चलने वाली 05006 अमृतसर-गोरखपुर विशेष ट्रेन, छपरा से 10 मई को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 10 मई को चलने वाली 04680 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी विशेष ट्रेन, जम्मूतवी से नौ मई को चलने वाली 05655 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस को सानेह वाल-चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

इन ट्रेनों को किया शॉर्ट टर्मिनेट
- सहरसा से नौ मई को चलने वाली 05565 सहरसा-सरहिंद विशेष ट्रेन, सरहिंद से 11 मई को चलने वाली 05566 सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन सरहिंद के स्थान पर अंबाला में यात्रा खत्म कर यहीं से वापसी करेगी। दरभंगा से सात, आठ और नौ मई को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर अंबाला में यात्रा खत्म करेगी। अमृतसर से नौ, 10 और 11 मई को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को अमृतसर के स्थान पर अंबाला कैंट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed