फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diverted for 11 trains going to Ayodhya

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: बरेली होते हुए अयोध्या जाने वाली 11 ट्रेनों का रूट बदला, यहां देखें लिस्ट

Tue, 16 Jan 2024 11:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 11:06 AM IST
सार

कोहरे के कारण पहले ही ट्रेनों देरी से चल रही हैं। इस बीच रेलवे ने बरेली होते हुए अयोध्या जाने वाली 11 ट्रेनों को रूट भी बदल दिया है। 

विज्ञापन
Route diverted for 11 trains going to Ayodhya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर बरेली होते हुए अयोध्या जाने वाली 11 ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा। इनमें नौ ट्रेनों को दो दिन (22 व 23 जनवरी) तक बदले रूट से संचालित किया जाएगा। लखनऊ रेल मंडल के लखनऊ-बाराबंकी और अयोध्या कैंट-शाहगंज-जाफराबाद रेलखंड में उच्चीकरण, मरम्मत कार्यों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

 
इन ट्रेनों का अयोध्या के लिए आवागमन नहीं
13308/13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस और 13010/13009 दून एक्सप्रेस का अप-डाउन, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन 22 और 23 जनवरी को वाराणसी-मां बेलहा देवी प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते होगा। 
विज्ञापन


15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 23 जनवरी, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 22 जनवरी को वाराणसी-मां बेलहा देवी प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएंगी। 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 23 जनवरी को बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते और 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी को लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर-शाहगंज रूट से चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन सुल्तानपुर से होगा अयोध्या एक्सप्रेस का संचालन
14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन 20 से 22 जनवरी तक अयोध्या कैंट के बजाय सुल्तानपुर से किया जाएगा। यह ट्रेन सुल्तानपुर-लखनऊ होते हुए चलाई जाएगी। 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस का संचालन 19 से 21 जनवरी तक लखनऊ-सुल्तानपुर रूट से किया जाएगा। इन दिनों अयोध्या एक्सप्रेस का प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन सुल्तानपुर ही होगा। ऐसे में अयोध्या जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। 

ट्रेनों ने 11 घंटे तक कराया इंतजार
कोहरे के कारण मंगलवार को 16 ट्रेनों ने यात्रियों को 11 घंटे तक इंतजार कराया। सोमवार को 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस 11 घंटे, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस 10 घंटे, 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस आठ घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस सात घंटे, 12203 अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस छह घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12036 पूर्णागिरि एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed