फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route Diversion will remain in effect for three days due to Urs-e-Razvi in Bareilly

उर्स-ए-रजवी: बरेली में मंगलवार तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

Sat, 09 Sep 2023 08:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 08:05 AM IST
सार

बरेली में 10-12 सितंबर तक उर्स ए रजवी का आयोजन होगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एसपी यातायात राममोहन सिंह ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन
Route Diversion will remain in effect for three days due to Urs-e-Razvi in Bareilly
तीन दिन लागू रहेगा रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आला हजरत का तीन रोजा उर्स 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। उर्स में देश-विदेश से जायरीन आएंगे। उर्स के दौरान रविवार सुबह से तीन दिनों तक शहर में डायवर्जन लागू रहेगा। 10-12 सितंबर तक यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एसपी यातायात राममोहन सिंह ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं। उर्स के दौरान सिर्फ जायरीन के भारी वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस रूट से गुजरेंगे वाहन

मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर जाएंगे।
लखनऊ से आने वाले भारी वाहन रजऊ से बड़ा बाइपास होकर पीलीभीत, नैनीताल और दिल्ली की ओर जाएंगे।
रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत एवं शहर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, रजऊ से फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा होकर निकलेंगे। इसी रास्ते से वापस आएंगे।

विज्ञापन

लखनऊ से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़, रामगंगा होकर जाएंगे। बदायूं से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायवर्जन प्वाइंट

झुमका तिराहा : यहां से भारी वाहन शहर के बजाय बड़ा बाइपास से निकलेंगे।
इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा : यहां से भी भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर निकलेंगे।
डेलापीर तिराहा : यहां से कोई भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।
मिनी बाइपास तिराहा : भारी वाहनों को इज्जतनगर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
नैनीताल रोड बड़ा बाइपास : बिल्वा पुल के नीचे से कोई भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।
विलय धाम : विलय धाम पुल के नीचे से कोई वाहन शहर की ओर नहीं आएगा।
रजऊ बाइपास : जीरो प्वाइंट से भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर तक आ-जा सकेंगे।
चौकी चौराहा : सेटेलाइट से शहर में आने वाले वाहनों को बियावानी कोठी से लाल फाटक की ओर मोड़ दिया जाएगा।
सेटेलाइट तिराहा : यहां से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

यहां होंगे पार्किंग स्थल
जीआईसी, रेलवे मनोरंजन सदन, डीएवी कॉलेज अनाथालय, रेलवे यार्ड सुभाषनगर रोड, चौपुला चौराहा से थाना सुभाषनगर की ओर, विशप मंडल इंटर कॉलेज ग्राउंड, मैथोडिस्ट कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज श्यामगंज, पुरानी जिला जेल परिसर, पीलीभीत रोड कार बाजार, जेलर साहब का फार्म हाउस। इनके भर जाने पर चौपुला पुल पारकर करगैना, गन्ना मिल रोड व सेटेलाइट पर पार्किंग होगी। किला पुल से चौकी चौराहे के बीच 10 से 12 सितंबर तक कोई पार्किग नहीं की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed