फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   route diversion for three days in view of police recruitment examination and Urs.

Bareilly News: पुलिस भर्ती परीक्षा और उर्स के मद्देनजर तीन दिन डायवर्जन, यहां देखें रूट प्लान

Wed, 28 Aug 2024 06:40 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2024 06:40 AM IST
सार

बरेली में सिपाही भर्ती परीक्षा और उर्स ए रजवी के चलते शहर में तीन दिन तक भारी भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनजर 29 अगस्त को सुबह छह बजे से 31 अगस्त की शाम तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

विज्ञापन
route diversion for three days in view of police recruitment examination and Urs.
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा और उर्स-ए-रजवी के मद्देनजर तीन दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जरूरी सेवाओं में लगे वाहनों को कुछ छूट दी जाएगी। 29 अगस्त को सुबह छह बजे से 31 अगस्त की शाम तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

विज्ञापन


डायवर्जन के दौरान झुमका तिराहा, बिल्वा पुल, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रोडवेज बसों का संचालन सिर्फ सेटेलाइट बस अड्डे से किया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां से आ-जा सकेंगी रोडवेज बसें 
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ रूट की रोडवेज बसें सेटेलाइट बस अड़्डे से नकटिया, इन्वर्टिस तिराहा, विलयधाम, बड़ा बाइपास होते हुए आ-जा सकेंगी। बदायूं से बरेली आने वाली बसें बुखारा मोड़, वीरांगना चौक, बियावानी कोठी होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आ-जा सकेंगी। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के वाहनों को ट्यूलिया अंडरपास से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर, मुदादाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहनों को मिनी बाइपास-झुमका चौराहा के स्थान पर बैरियर-टू, विलयधाम होते हुए पास किया जाएगा। उधर से आने वाले वाहनों को झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए विलयधाम, बैरियर-टू होते हुए पास किया जाएगा। 

चौकी चौराहे से दामोदर पार्क, सत्य प्रकाश पार्क, मिनी बाइपास, झुमका तिराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आंवला के वाहन रामगंगा, बुखारा मोड़, वीरांगना चौक, नटराज तिराहा, बियावानी कोठी, सेटेलाइट होते हुए आ-जा सकेंगे।

उर्स के वाहनों के लिए भी एडवाइजरी जारी
उर्स में आने वाले वाहन झुमका तिराहे से आगे जाकर निर्धारित पार्किंग स्थल, बिल्वा पुल से इज्जतनगर के निर्धारित पार्किंग स्थलों तक आ-जा सकेंगे। बदायूं की तरफ से उर्स में आने वाले वाहन नेकपुर चीनी मिल, रेलवे यार्ड, कैंट क्षेत्र में पार्किंग स्थलों तक आ-जा सकेंगे। 

विलयधाम और रजऊ की तरफ से उर्स में आने वाले वाहन कार बाजार पार्किंग, सेटेलाइट बस अड्डे से बियावानी कोठी, बरेली क्लब होते हुए कैंट क्षेत्र के पार्किंग स्थलों तक आ-जा सकेंगे। शहर के अन्य मार्गों पर यातायात सामान्य रहेगा। उर्स के दौरान झुमका तिराहा, मिनी बाइपास, किला पुल, चौपुला, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नॉवल्टी, कोहाड़ापीर की ओर जाने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed