फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diversion due to President Draupadi Murmu visit to Bareilly on June 30

UP: 30 जून को बरेली आ रहीं राष्ट्रपति, सुबह चार से शाम चार बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Sat, 28 Jun 2025 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 10:37 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को बरेली आ रही हैं। वह यहां आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। 

विज्ञापन
Route diversion due to President Draupadi Murmu visit to Bareilly on June 30
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को होने वाले आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इसके लिए शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति के बरेली आगमन के दौरान शहर में सुबह चार से शाम चार बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को रूट डायवर्जन जारी कर दिया। 

विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से बिलवा व विलयधाम अंडरपास, इज्जतनगर तिराहा, सौ फुटा पूर्वी, गांधी उद्यान और महादेव पुल से सभी छोटे और भारी वाहनों का त्रिशूल एयरपोर्ट, डेलापीर, आईवीआरआई की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बड़ा बाइपास से बरेली की ओर आने वाले भारी वाहन बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा से रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेगें। रोडवेज बसें इधर से ही सेटेलाइट बस अड्डे तक आ सकेंगी। इसी रास्ते से इन वाहनों को वापसी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'मैंने जहर पी लिया... बस चंद सांसें बची हैं', लापता युवक का वीडियो वायरल, बताया क्यों उठाया ऐसा कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली व रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें किला पुल होकर चौपुला चौराहा, चौकी चौराहे से पुराने बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगी। बैरियर-टू चौकी से डेलापीर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन सौ फुटा पूर्वी से होकर, बीसलपुर तिराहा, सुरेश  शर्मा नगर, सेटेलाइट होते हुए शहर में आ सकेंगे।

इसके अलावा इज्जतनगर तिराहे से आईवीआरआई व डेलापीर की तरफ जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा कुदेशिया पुल, कुदेशिया अंडरपास से राजेंद्र नगर होकर आ सकेंगे। गांधी उद्यान से डेलापीर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन संजयनगर तिराहे से सलेक्शन प्वांइट, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर होकर गुजारे जाएंगे। डेलापीर से आईवीआरआई की ओर जाने वाले वाहन झूलेलाल द्वार से राजेंद्र नगर, कुदेशिया अंडरपास से होकर जा सकेंगे। 

Trending Videos

कार, ऑटो, ई-रिक्शा भी रहेंगे प्रतिबंधित
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि 30 जून को सुबह आठ बजे से कार, ई-रिक्शा, ऑटो आदि भी बैरियर-टू से डेलापीर के बीच व इज्जतनगर तिराहा व नैनीताल रोड से आईवीआरआरई की ओर, डेलापीर से आईवीआरआई की ओर और सौ फुटा से डेलापीर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed