{"_id":"586aa6bf4f1c1b4d56158cc5","slug":"rose-already-completed-hajj-tour-for-over-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही रोज भरे गए हज यात्रा के सौ से ज्यादा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही रोज भरे गए हज यात्रा के सौ से ज्यादा फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rose already completed Hajj Tour for over form
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की हजा यात्रा के फार्म भरे जाने लगे हैं। सोमवार को पहले ही रोज सौ से ज्यादा फार्म भरे जाने की जानकारी मिली है। फार्म भरने की यह प्रक्रिया 24 जनवरी तक चलेगी।
यह फार्म बरेली हज सेवा समिति और अलहाज कमेटी के सेंटरों पर भरे गए हैं। इसके अलावा कुछ फार्म अन्य स्थानों पर भी लोगों ने भरवाए हैं। इसमें हज सेवा समिति के प्रवक्ता पम्मी खां वारसी ने बताया कि उनके रोडवेज स्थित कार्यालय पर दिन भर में 61 आजमीनों ने फार्म भरवाएं हैं। इसके साथ ही आजमीन को समिति की ओर से हज यात्रा की जानकारी भी दी जा रही है।
इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष एवं विधायक अताउर्रहमान ने बताया कि हज यात्रियों को अब अपना मेडिकल बनवाने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए समिति ने निशुल्क मेडिकल सुविधा शुरू की है। इसमें जसोली स्थित नासिर कुरैशी के चैरिटेबल अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और विहार मान नगला स्थित डा. शमीम अहमद खां के क्लीनिक पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आजमीन अपने मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
इधर अलहाज कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार अहमद अंसारी ने बताया कि उनकी ओर से जिले भर में बनाए गए हज फार्म सेंटरों पर लगभग 64 फार्म भरे गए हैं। इसमें शहर के सेंटरों पर 24 फार्म भरे गए। उन्होंने बताया कि उनके सेंटर पर फार्म भरने के साथ ही लोगों को हज से संबंधित जानकारियां भी दी जा रही हैं।