फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roof collapsed

जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की छत ढही

Wed, 10 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
Roof collapsed
बरेली। जिला अस्पताल स्थित चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके गौतम के कार्यालय की छत मंगलवार करीब सात बजे भरभरा कर ढह गई। इसके चलते कार्यालय में रखी कुसी, एसी, अलमीरा समेत काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि जिस समय कार्यालय की छत ढही ऑफिस बंद था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जर्जर छत पर कई दिनों से पानी जमा था। मंगलवार सुबह बारिश के बीच ही वह ढह गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बने भवन में चल रहा है। भवन में सीएमएस कक्ष, उसके ठीक सामने चिकित्सा अधीक्षक कक्ष होने के साथ उसके बगल स्थित हाल में लिपिकीय स्टाफ भी काम करता है। बताया जाता है कि बिल्डिंग काफी पुरानी होने के कारण कमजोर हो चुकी है, लेकिन इसमें भी सबसे बुरी दशा चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की थी। पिछले कई दिनों की बारिश का पानी भी निकास अभाव के कारण छत पर एकत्र थी। इसे निकालने की जहमत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नहीं की। मंगलवार सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान अचानक चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष की छत भरभरा कर गिर गई। चौकीदार विजय ने सूचना सीएमएस व अन्य कर्मचारियों को दी। छत गिरने से उसमें रखी चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी, उसमें रखी अलमीरा, एसी आदि क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर सीएमएस टीएस आर्या ने मौके पर पहुंचे और मलबा हटवाया। इससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीएमएस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सीएमओ कार्यालय के जेई मोहम्मद आरिफ को पत्र लिख कर जर्जर भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। लिहाजा स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed