फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roja namaz takes place on friday

पारा 39 डिग्री के पार.. बुलंद हौसले से रोजा पार

Sat, 19 May 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 19 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
Roja namaz takes place on friday
ramadan
रमजान की शुरुआत चिलचिलाती धूम और तेज गर्मी के साथ हुई है। शुक्रवार को पारा 39 डिग्री के पार रहा। इसके बावजूद रोजेदारों के हौसले में कोई कमी नहीं थी। उन्होंने इबादत और रोजमर्रा के काम के साथ 15 घंटे, 14 मिनट का पहला इम्तिहान आसानी से पास कर लिया और कहा कि रोजा तो पता ही नहीं चला कब गुजर गया। 
विज्ञापन

माहे रमजान में अधिकांश लोगों का शुक्रवार को पहला रोजा था। हालांकि देवबंद सिलसिले और शिया मसलक ने एक दिन पहले ही मान लिया था। बहरहाल तेज गर्मी के बावजूद रोजेदारों ने शुक्रवार को पूरी शिद्दत के साथ पहला रोजा रखा। इसमें नौ साल के बच्चों से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। पेश है कुछ रोजेदारों से हुई बातचीत के अंश-
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी नौ वर्षीय शीरीन ने पहली बार रोजा रखा। उसका कहना है कि सुबह में पता नहीं चला, दोपहर में थोड़ी प्यास लगी, गर्मी भी लगी मगर थोड़ी देर बर्दाश्त करने बाद सब ठीक हो गया। शाम को जरा सुस्ती आ गई थीं मगर मेरे भाई समद जो दो ही साल बड़े हैं, उन्हें देख कर हिम्मत बनी रही। उनका भी रोजा था। शाम को जब इफ्तार का वक्त होने लगा तो बहुत अच्छा भी लग रहा था। अब तो हिम्मत आ गई आगे के रोजे भी रखूंगी। फिर इन दिनों स्कूलों की भी छुट्टी है। वह आर्य पुत्री इंटर कॉलेज में कक्षा चार की छात्रा हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी मस्जिद के निकट रहने वाली 57 वर्षीय नजमा कमर ने कहा कि हलांकि बेहद गर्मी का मौसम था, दिल में थोड़ी घबराहट थी कि इस उम्र में और ऐसे मौसम में रोजा, बच्चों ने कहा मत रखिए, लेकिन अल्लाह पर बहुत भरोसा था। उसी से हिम्मत मिली और माशा अल्लाह बहुत सुकून से रोजा गुजरा। उन्होंने कहा कि नौजवान आज कल हिम्मत हार जाते हैं लेकिन उन्हें रमजान के पाक महीने और अल्लाह की ताकत पर भरोसा रखना चाहिए। रोजा तो सवाब के साथ ही सभी बीमारियों की दवा भी है।  
जसोली निवासी शुमैला जो एक निजी अस्पताल में नर्स हैं। उनका कहना है कि बेशक बहुत गर्मी है मगर ये अल्लाह की इबादत है और वहीं हौसला देने वाला है। ज्यादा पता नहीं चल रहा, क्योंकि सुबह में सहरी के बाद फज्र की नमाज पढ़ी, कुरान की तिलावत की। फिर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी पर रहूंगी। फिर घर आ कर जोहर की नमाज अदा करुंगी, इसके बाद इफ्तारी की तैयारी में लग जाएंगे। इस तरह रोजा क्या पता चलेगा। 
परवाना नगर कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय मोहम्मद हुसैन पिछले दो सालों से रमजान में रोजा रखते आ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पूरे रोजे होते हैं। शुक्रवार को भी काफी गर्मी थी, मगर सब के साथ जुमें नमाज पढ़ने जाने और कुरान की तिलावत में रोजे का पता नहीं चला। अल्लाह का शुक्र है भूख प्यास का एहसान नहीं हुआ। 

सुभाषनगर पुरवा बब्बन खां निवासी 65 वर्षीय सलीम अहमद खां का बताना है कि बचपन से अब तक कोशिश रही है कि रोजे पूरे रखें। बस इस बार भी रोजा रखा। सहरी के बाद सुबह फज्र की नमाज अदा की, कुरान की तिलावत की, फिर काम पर चले गए, इस बीच जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद गए। असर की नमाज के बाद फिर तिलावत पर बैठ गए और शाम को घर पर आ कर रोजा इफ्तार किया। अल्लाह का शुक्र है शान से पहला रोजा गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed