फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohtak team raised objection against two players from Amritsar

Bareilly News: रोहतक की टीम ने अमृतसर के दो खिलाड़ियों के खिलाफ दी आपत्ति

Sun, 17 Dec 2023 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rohtak team raised objection against two players from Amritsar
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही अंतर विश्वविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को रोहतक और अमृतसर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रोहतक की टीम हार गई, जिसके बाद उन्होंने प्रतिद्वंदी टीम के दो खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतियोगिता के आयोजन सचिव को आपत्ति (प्रोटेस्ट) दी। जहां जांच में दस्तावेज सही मिलने पर अपील जूरी ने आपत्ति को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

विवि में टीम लेकर पहुंची महर्षि दयानंद विवि (एमडीयू) रोहतक की टीम प्रबंधक मनीषा हुड्डा ने शनिवार को आयोजन सचिव को पत्र लिखकर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि विवि में हुए एमडीयू और गुरु नानक देव विवि अमृतसर के बीच पूल क्वालिफाइंग मुकाबला खेला गया। इसमें जीएनडीयू के दो खिलाड़ी के खिलाफ उन्होंने आपत्ति (प्रोटेस्ट) दी थी। आरोप लगाया कि दोनों पिछले वर्ष पटियाला विवि से खेल चुकी हैं। इनका प्रवास प्रमाणपत्र मांगा गया था। जीएनडीयू ने दोनों खिलाड़ियों का वर्तमान के स्थान पर पुराने संस्थान का प्रमाणपत्र दे दिया। दोनों खिलाड़ियों ने पटियाला विवि टीम का महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व भी किया था। इसका सबूत भी टीम प्रबंधक की ओर से पत्र के साथ भेजा गया। उन्होंने सही प्रवास प्रमाणपत्र देने की मांग की। इस पर देर शाम अपील जूरी ने निर्णय लिया। दोनों पक्षों से बातचीत करते हुए क्रीड़ा सचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव, अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी यशपाल सिंह समेत छह लोगों ने जांच करते हुए पाया कि दोनों खिलाड़ी ने विवि में सही दस्तावेज जमा किए हैं। इसलिए आपत्तियां अमान्य हैं।
विज्ञापन


रोहतक की टीम ने जिन खिलाड़ियों पर प्रोटेस्ट किया है। उन्होंनेे विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता में पूरे दस्तावेज जमा किए हैं। इसको लेकर अपील जूरी ने रोहतक टीम के प्रोटेस्ट को खारिज कर दिया है। - डॉ. आलोक श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed