फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University's fourth and sixth semester undergraduate examinations begin today, with 410 centers designated.

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक के चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से, 410 केंद्र निर्धारित

Wed, 29 Apr 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University's fourth and sixth semester undergraduate examinations begin today, with 410 centers designated.
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक के चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से आरंभ होने जा रही हैं। इसके लिए मुरादाबाद व बरेली मंडल में 410 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं कॉलेजों में भी परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, रुविवि की ओर से परीक्षा कॉपियों के संकलन के लिए भी केंद्र निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन




बरेली कॉलेज में स्वयं, रीजनल कॉलेज, सूरजभान कॉलेज, बाबा रामदास कॉलेज भोलापुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गन्ना उत्पादक कॉलेज बहेड़ी में स्वयं का और सिरसा कॉलेज, दर्शन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, काशीराम मेमोरियल महाविद्यालय, आरबी डिग्री कॉलेज व डॉ बाबू राम गंगवार स्मारक महाविद्यालय रुपपुर का केंद्र बनाया है। गौरी शंकर महाविद्यालय गुलड़िया में स्वयं व एलपीएस कॉलेज, न्यू खुसरो डिग्री कॉलेज का केंद्र बना है। राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर में स्वयं व आर्यदेव महिला महाविद्यालय का केंद्र है। कन्या महाविद्यालय में स्वयं का केंद्र बना है। केसीएमटी मेस्लोटस, सरदार वल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज, राजश्री कॉलेज और श्री शांति देवी डिग्री कॉलेज का केंद्र बना है। खुसरो मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्वयं, उत्कर्ष, एएनए का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आदर्श महाविद्यालय हरदुआ नवाबगंज महाविद्यालय में तीन कॉलेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय आंवला में तीन महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राजेंद्र प्रसाद परास्नातक डिग्री कॉलेज में तीन, रीजन कॉलेज में दो कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनके अलावा साहूराम स्वरूप महिला महाविद्यालय व स्प्रिंगडेल महिला महाविद्यालय में स्वयं, सूरजभान इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में चार केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल व बिजनौर में कुल 410 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन




उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केंद्र किए निर्धारित

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्र संकलन केंद्र बनाए गए हैं। एमजीएम कॉलेज संभल, एमएस कॉलेज चंदौसी में बीएससी, बीकॉम, बीए समेत अन्य विषयों की चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं संकलित की जाएगी। अमरोहा के रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय गजरौला, जेएसएम कॉलेज अमरोहा, बिजनौर में वर्धमान कॉलेज, गुलाब सिंह हिंदू पीजी कॉलेज चांदपुर स्याऊ, साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद व आरएसएम कॉलेज धामपुर में उत्तर पुस्तिकाएं संकलित होगी। वहीं, जिले के कॉलेजों के बीए, बीएससी, बीकॉम की छठे व चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी व एमकॉम और वार्षिक पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाएं होटल मैनेजमेंट विभाग में प्रतिदिन संकलित होगी। रामपुर में राजकीय रजा कॉलेज, मुरादाबाद में जीएसडी कॉलेज ठाकुर द्वारा, हिंदू कॉलेज में संकलित होगी। बदायूं में एनएमएसएन दास कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बिसौली उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएगी। पीलीभीत में उपाधि महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर, शाहजहांपुर का प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद और स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में कॉपियां संकलित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed