फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University's FET ranked 130th

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एफईटी को मिला 130वां स्थान

Tue, 02 Jun 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 02 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University's FET ranked 130th
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग विभाग को आईआईआरएफ (इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) की ओर से सोमवार को जारी हुई रैंकिंग में ऑल इंडिया स्तर पर 130वां स्थान मिला है। प्रदेश स्तर पर 16वां स्थान है। मीडिया सेल के अनुसार विवि के इंजीनियरिंग विभाग को ये रैंक अलग-अलग मानकों पर खरा उतरने पर मिली है।
विज्ञापन

कुल नौ मानकों के आधार पर प्रदर्शन आंका गया। अकादमिक छवि के लिए 25 प्रतिशत, स्नातकधारकों के लिए रोजगार अवसर पर 23 प्रतिशत, रिसर्च आउटकम के लिए 22 प्रतिशत, डिमांड अनुपात व स्टूडेंट प्रोफाइल पर छह प्रतिशत अंक मिले। इम्प्लायर रेपुटेशन व इंटरनेशनल आउटलुक पर छह, इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट पर पांच, एल्युमिनाई फीडबैक पर चार प्रतिशत, पब्लिक परसेप्शन व डाटा वेरिफिकेशन में चार और वैल्यू एडिशन में पांच प्रतिशत स्कोर किया है।
विज्ञापन

इस सत्र में अब तक हुए 15 हजार पंजीकरण
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजीकरण के लिए पोर्टल खुले हुए करीब दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। सभी पाठ्यक्रमों में अब तक 15000 पंजीकरण हो चुका है। प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि आठ हजार विद्यार्थी पंजीकरण फीस जमाकर चुके हैं। सोमवार से सभी परास्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएससी कैमिस्ट्री में पंजीकरण आज से
रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में एमएससी कैमिस्ट्री के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। पहले विद्यार्थी को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद एमएससी कैमिस्ट्री का विषय चयन करना होगा। पाठ्यक्रम में प्रवेश मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।


ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष दिसंबर में पहली बार सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के बैच दिसंबर 2025 में शुरू हुए। अब इनके परीक्षा फॉर्म 28 मई से भरे जा रहे हैं, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तीन जून है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थी को www.mjpru.ac.in/onlineexaminationform पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed