{"_id":"6abd6a3736695bd660012b60","slug":"block-between-ghaziabad-and-moradabad-eight-trains-to-be-affected-bareilly-news-c-4-bly1015-978349-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच ब्लॉक, आठ ट्रेनें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच ब्लॉक, आठ ट्रेनें होंगी प्रभावित
Thu, 01 Oct 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली। गाजियाबाद-मुरादाबाद दोहरी लाइन खंड में क्रॉसिंग संख्या 85/सी के स्थान पर लिमिटेड हाइट सब-वे (एलएचएस) निर्माण के लिए गर्डर और आरसीसी बॉक्सों का काम एक से आठ अक्तूबर तक किया जाएगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इस दौरान आठ ट्रेनें प्रभावित होंगी।
एक से आठ अक्तूबर तक 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से 210 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 15059 लालकुआं-आनंद विहार एक्सप्रेस एक अक्तूबर को लालकुआं से 180 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। एक से आठ अक्तूबर तक 12583 लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट और 20506 नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
डिब्रूगढ़ से छह अक्तूबर को चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट, अमृतसर से सात अक्तूबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, दो व सात अक्तूबर को नई दिल्ली से चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस मार्ग में 30-30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।