फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University Students were shocked to see the questions in the mathematics paper

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: गणित के पेपर में सवाल देख विद्यार्थियों के उड़े होश, 45 मिनट तक परीक्षा का बहिष्कार

Sat, 30 May 2026 03:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 30 May 2026 03:45 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गणित विभाग के छात्रों ने शुक्रवार को एडवांस स्टेटिस्टिक्स परीक्षा का बहिष्कार किया। छात्रों ने 70 फीसदी प्रश्न न पढ़ाए जाने व पैटर्न भिन्न होने का आरोप लगाया। डीन व विभागाध्यक्ष ने दो अतिरिक्त प्रश्न दिए, तब छात्र परीक्षा को राजी हुए। परीक्षा 11:15 बजे शुरू हो सकी। 

विज्ञापन
Rohilkhand University Students were shocked to see the questions in the mathematics paper
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गणित विभाग के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को 45 मिनट तक परीक्षा का बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि प्रश्न पाठ्यक्रम में होने बावजूद कभी पढ़ाए नहीं गए। वहीं, प्रश्न पत्र का पैटर्न भी वर्तमान में संचालित पैटर्न से भिन्न बताया। डीन व एचओडी की ओर से दो अतिरिक्त प्रश्न दिए जाने के बाद विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए राजी हुए।

विज्ञापन


गणित विभाग में शुक्रवार को एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की एडवांस स्टेटिस्टिक्स की परीक्षा हुई। दस बजे प्रश्नपत्र मिलते ही विद्यार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में मात्र 30 प्रतिशत सवाल ही पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से आए। 70 प्रतिशत सवाल सिलेबस में तो हैं, लेकिन विषय के शिक्षक ने उनको कभी पढ़ाया ही नहीं। ऐसे में सभी 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन


देर से शुरू हुई परीक्षा 
जब डीन व विभागाध्यक्ष समस्या के निवारण के लिए पहुंचे तो छात्रों ने बताया कि तय पैटर्न के मुताबिक 10 प्रश्न होने चाहिए, पर आठ ही दिए गए हैं। इससे प्रश्नपत्र और कठिन हो गया है। इसके बाद छात्रों को अलग से दो और प्रश्न प्रिंट करवाकर दिए गए और कोई भी पांच प्रश्न हल करने के लिए कहा गया। 10 बजे की परीक्षा 11:15 बजे शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस स्टेटिस्टिक्स के शिक्षक रामकेवल ने कहा कि छात्रों ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। डीन प्रो. अर्चना गुप्ता ने कहा कि ये सूचना मीडिया प्रभारी को दी गई है। मीडिया प्रभारी का कहना है कि इस तरह की घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। 

Trending Videos

पकड़े जाने पर शिक्षक के हाथ से फोन छीनकर भागा छात्र
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इलेक्ट्रॉनिक एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में परीक्षा दे रहे मैकेनिकल विभाग के एक छात्र को जब शिक्षक ने मोबाइल फोन के साथ पकड़ा तो शिक्षक के हाथ से फोन झपटकर छात्र भाग खड़ा हुआ। 

आनन-फानन में शिक्षकों ने सुरक्षा प्रभारी को सूचित किया। सुरक्षा प्रभारी ने छात्र को मुख्य द्वार से पकड़ लिया। उसे विभाग लाया गया। पहले इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई, बाद में इससे हाथ खींच लिए गए। 

इस मामले में सेंटर सुप्रिटेंडेंट यतेंद्र कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। तीन अन्य विद्यार्थियों को भी फोन के साथ पकड़ा गया। सीएसआईटी के एमटेक विभाग के विद्यार्थी का ही यूएफएम किया गया। फोन छीनकर भागने वाले के साथ ही अन्य दो को भी छोड़ दिया गया है। एफईटी की डीन अर्चना गुप्ता ने बताया कि एमटेक के छात्र के पास से फोन पकड़ा गया है। अन्य की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed