फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University released the schedule of examinations

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी

Sat, 14 Jun 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University released the schedule of examinations
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की आगामी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें मुख्य और बैक दोनों तरह की परीक्षाएं 20 जून से जुलाई के शुरुआती दिनों तक चलेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, बीसीए (ओल्ड कोर्स, तीन वर्षीय) के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षाएं 20 जून से शुरू होकर पांच जुलाई तक चलेंगी। बीबीए (ओल्ड कोर्स, तीन वर्षीय) के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षाएं 20 जून से तीन जुलाई तक, बीकॉम फाइनेंस के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जून से एक जुलाई तक संपन्न होंगी। स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पीजीडीसीए और पीजीडीसीपी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 से 28 जून तक निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

एमएसडब्ल्यू (दो वर्षीय कोर्स) के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 से 28 जून तक, पुस्तकालय विज्ञान के छात्रों के लिए, एमलिब द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 25 से 30 जून तक व बिलिब द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 से 27 जून तक संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्रों को सलाह दी है कि वह नवीनतम अपडेट और विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से देखते रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed