रुहेलखंड विश्वविद्यालय: छह अगस्त से शुरू होंगी एमबीबीएस की परीक्षाएं, बरेली में बनाए गए तीन केंद्र
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एमबीबीएस की मुख्य व पूरक परीक्षा छह से 21 अगस्त तक सुबह 11 से दो बजे तक होगी। इसके लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीबीएस, बीएएमएस, बीडीएस, बीएससी (पैरामेडिकल) पाठ्यक्रमों की मुख्य व पूरक परीक्षाएं छह अगस्त से शुरू होंगी। इसके लिए विवि स्तर से कॉलेजों के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बरेली के तीन केंद्र भी शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार एमबीबीएस की मुख्य व पूरक परीक्षा छह से 21 अगस्त तक सुबह 11 से दो बजे तक होगी। बीडीएस तीसरे व चौथे वर्ष की मुख्य और पूरक परीक्षा छह से 14 अगस्त तक होगी। बीएससी पैरामेडिकल तीसरे वर्ष व बीपीटी चौथे वर्ष की मुख्य व पूरक परीक्षा छह से 12 अगस्त तक होगी।
बीएससी पैरामेडिकल पहले वर्ष की पूरक परीक्षा (बैच 2019-20) छह से 12 अगस्त तक कराना प्रस्तावित है। बीएससी पैरामेडिकल दूसरे वर्ष की मुख्य व पूरक परीक्षा (बैच 2019-20) छह से 12 अगस्त तक कराई जाएगी। एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) तीसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा छह से 10 अगस्त तक कराई जाएगी। बीएएमएस पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे वर्ष की मुख्य व पूरक परीक्षा छह से 22 अगस्त तक होगी।
तीन कॉलेजों के केंद्र रहेंगे स्थायी
विश्वविद्यालय परिसर के एलएलएम विभाग को एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, केसीएमटी, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज बांसमंडी को एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज व गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का केंद्र बनाया गया। राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज मीरगंज को धनवंतरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल फतेहगंज पश्चिमी का केंद्र बनाया गया।
जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एंड रुहेलखंड हॉस्पिटल बनथरा का केंद्र बनाया गया। केजीके कॉलेज मुरादाबाद को श्री सत्या आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल मुरादाबाद, सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट रामगंगा बिहार फेस-तीन मुरादाबाद व कोठीवाल डेंटल कॉलेज मुरादाबाद का केंद्र, वर्धमान कॉलेज बिजनौर को विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेस एंड हॉस्पिटल बिजनौर का केंद्र बनाया गया है।
रमाबाई आंबेडकर राजकीय कॉलेज गजरौला अमरोहा को संजीवनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज गजरौला, भारतीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ब्रजघाट, डब्ल्यूटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पलौला व गंगोत्री स्कूल ऑफ नर्सिंग गजरौला का केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल पीलीभीत व राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं का केंद्र स्थायी रहेगा।