Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University has secured a place in the 251–300 band

बरेली: अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बड़ी छलांग, 251–300 बैंड में बनाई जगह

Mon, 16 Nov 2026 01:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 16 Nov 2026 01:41 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन की 'इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग्स 2027' में 251–300 बैंड में स्थान प्राप्त किया है। कुलपति अनिल कुमार राय ने इसे सामूहिक प्रयास और शोध के प्रति समर्पण का नतीजा कहा और विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। 
 

विज्ञापन
Rohilkhand University has secured a place in the 251–300 band
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। टाइम्स हायर एजुकेशन की 'इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग्स 2027' के तीसरे संस्करण में विश्वविद्यालय को 251–300 बैंड में स्थान प्राप्त हुआ है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी छलांग मानी जा रही है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह रैंकिंग संस्थान के निरंतर प्रयासों का नतीजा है। इसमें अंतर्विषयी अनुसंधान को बढ़ावा दिया गया। वैज्ञानिक नवाचार को प्रोत्साहन दिया गया। विभिन्न विषयों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने इस अवसर पर पूरे विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, शोध के प्रति समर्पण और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार का नतीजा है। कुलपति ने शिक्षकों और शोधार्थियों से भविष्य में भी अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भविष्य की संभावनाएं
मीडिया सेल के प्रभारी अमित सिंह ने इस रैंकिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक साख मजबूत होगी। आने वाले समय में वैश्विक अकादमिक सहयोग के नए अवसर खुलेंगे। उच्च स्तरीय शोध के नए रास्ते बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed