{"_id":"621a57c108b8e26b63426c1e","slug":"rohilkhand-medical-college-md-dr-keshav-kumar-shot-on-saturday-by-unknown-two-bike-rider-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी को गोली मारी, हालत गंभीर
Sat, 26 Feb 2022 10:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:09 PM IST
सार
रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. केशव कुमार को बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
एमडी डॉ. केशव कुमार की क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. केशव कुमार को शनिवार रात गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें केशलता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह स्टेडियम रोड पर स्थित शिव मंदिर से पूजा करके घर जा रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डॉ. केशव कार में पिछली सीट पर बैठे थे। जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ी, पीछे से बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली कार का शीशा तोड़कर उनकी गर्दन में बाईं ओर लगकर जबड़े को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस की इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन