फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbery in five houses in one night, cash and jewelery worth lakhs taken away

Bareilly News: एक रात में पांच घरों में डकैती, नकदी व लाखों के जेवर ले गए

Sun, 18 Aug 2024 05:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Robbery in five houses in one night, cash and jewelery worth lakhs taken away
सब्जीपुर खाता गांव का मामला, लूटपाट के बाद कई महिलाओं को पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

शाही। सब्जीपुर खाता गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने पांच घरों को निशाना बनाया। यहां नकदी व लाखों के गहनों की लूटपाट के बाद कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर सुबह थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। गौतम की शिकायत पर संबंधित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि छह से सात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।

शुक्रवार की रात आधा दर्जन बदमाश सबसे पहले गांव के बाहर रह रहे गौतम के घर में घुसे। यहां अलमारी व बक्शों को खोलकर लूटपाट करने लगे। खटपट की आवाज सुनकर गौतम की पत्नी रुमा देवी नींद से जाग गई। उन्होंने स्विच से लाइट जला कर देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। इतने में पीछे से आए बदमाशों ने उनके सिर और हाथ पर डंडे बरसाकर घायल कर दिया। चीख पुकार पर गौतम भी जाग गए, तब तक बदमाश घर में रखे 2700 रुपये की नकदी सहित आभूषण लूट कर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद मौजूदा प्रधान ओमप्रकाश गंगवार के भाई मोहन स्वरूप के घर पर घुसने का प्रयास किया। परिजनों के जागने पर बदमाश धमकाते हुए चले गए। इसके बाद बदमाशों ने गांव के रहने वाले हर प्रसाद के घर को निशाना बनाया। हर प्रसाद कावड़ यात्रा में गंगाजल लेने हरिद्वार गए हुए हैं। उनके घर में उनकी पत्नी गायत्री तथा पत्नी की मौसी मौजूद थी। केवल दो महिलाएं होने से बदमाश घर में घुस गए। खटपट की आवाज पर हर प्रसाद की पत्नी गायत्री जाग गई तो बदमाशों ने गायत्री के सिर पर डंडे मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बक्शे उठा ले गए
बदमाश तुलसीराम के घर में घुस गए और घर में लूटपाट कर ही रहे थे। इतने में बच्चे की रोने की आवाज पर बदमाश भाग गए और दरवाजे की बाहर से कुंडी भी लगा गए। बदमाशों ने पांचवें जगह इरशाद के घर को निशाना बनाया। यहां से चार बक्शों को ले गए। उन बक्सों से करीब 22000 हजार की नकदी सहित आभूषण चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन में यह बक्से गांव से दूर खेत में पड़े मिले।


खेत में खड़े पेड़ों को भी बनाया निशाना
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने से अब तक कई बार चोर व बदमाश गांव में घुसकर चोरियों की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कई मामलों में तो पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। जुलाई माह में खेत में खड़े पेड़ों को निशाना बनाया गया है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। संवाद
गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है।
अमित कुमार बालियान, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed