फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbery case: Police trying to identify criminals from footage

लूट प्रकरण : फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

Wed, 29 May 2024 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery case: Police trying to identify criminals from footage
बरेली। इज्जतनगर की सैनिक कॉलोनी में महिला व्यापारी के साथ लूट के मामले में पुलिस बदमाशों का पता जुटा रही है। इनमें से एक का चेहरा फुटेज में आ रहा है। जिलेभर के बदमाशों के फोटो से पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी निवासी महिला अवधेश घर के बाहरी हिस्से में बनी दुकान में चोकर बेचती हैं। सोमवार दोपहर दो नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर उनसे सोने की चेन, कुंडल, मोबाइल फोन और छह हजार रुपये लूट लिए थे। महिला चेहरे पर ईंट से हमला किया था। उन्होंने कमरे में बंद होकर जान बचाई थी।
विज्ञापन

इज्जतनगर पुलिस की टीमें अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी हैं। एक बदमाश का चेहरा आ भी रहा है तो वह साफ नहीं है। आसपास के कई कैमरों की फुटेज निकालकर थाने व आसपास के इलाके के बदमाशों से मिलान कराया जा रहा है। जिस तरह से बदमाशों को महिला के घर में अकेले होने व घर के बारे में जानकारी थी, उससे लग रहा है कि वह या तो आसपास के इलाके के होंगे या फिर उन्होंने अच्छी तरह रेकी की होगी। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि टीमें लगी हैं। प्रयास है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर मामले का खुलासा कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed