फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways will soon get 94 buses

Bareilly News: रोडवेज को जल्द मिलेंगी 94 बसें

Sat, 24 May 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways will soon get 94 buses
बरेली। बरेली परिक्षेत्र को जल्द ही 94 नई बसें मिलने वाली हैं। इनमें 54 इलेक्ट्रिक एसी बसें शामिल हैं। इन बसों का संचालन रुहेलखंड, बरेली, बदायूं व पीलीभीत डिपो की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

नई बसों के संबंध में बीते दिनों ही क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। अब इसे मंजूरी मिली है। अधिकारियों का दावा है कि अगले महीने से बसों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। जैसे-जैसे नई बसें आएंगी वैसे-वैसे उन्हें डिपो को उपलब्ध कराया जाएगा। सबसे पहले साधारण फिर वॉल्वो और अंत में एसी बसें डिपो को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी के मुताबिक, बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो की बसों से प्रतिदिन लगभग 80 हजार लोग यात्रा करते हैं। कई बसें खस्ताहाल हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी होती है। नई बसें आ जाने के बाद इस दिक्कत को दूर किया जा सकेगा। नई बसों में ज्यादातर का संचालन उत्तराखंड, राजस्थान सहित दूसरे प्रदेशों के मार्गों पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed