फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways service manager suspended in the case of payment of fake bills

Bareilly News: फर्जी बिलों का भुगतान कराने के मामले में रोडवेज के सेवा प्रबंधक निलंबित

Fri, 30 May 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways service manager suspended in the case of payment of fake bills
बरेली। डेढ़ सौ से अधिक बसों में गैरजरूरी काम दर्शाकर फर्जी बिलों का भुगतान कराने के मामले में रोडवेज के सेवा प्रबंधक धनजी राम को निलंबित कर दिया गया है। पीलीभीत, बरेली और रुहेलखंड डिपो के एआरएम और लेखाधिकारी भी दोषी पाए गए हैं। उन पर भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सेवा प्रबंधक ने अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर उदासीनता बरती है। मरम्मत के अभाव में बसों का संचालन प्रभावित होने से निगम की छवि धूमिल हुई। टेंडर कराए बिना ही अनधिकृत फर्म से काम लिया और फर्जी बिलों का भुगतान करवाकर निगम को वित्तीय क्षति पहुंचाई। मामले की जांच में सहयोग नहीं किया। आदेशों-निर्देशों का पालन नहीं करने सहित अन्य आरोप साबित हुए। इस मामले में सेवा प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) परिवहन निगम मुख्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया था संज्ञान
नवंबर-दिसंबर में अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का शासन और मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया था। 16 दिसंबर 2024 को परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इस प्रकरण में मुख्यालय को स्पष्टीकरण भेजने में ही अधिकारियों के पसीने छूट गए थे। सूत्रों के मुताबिक, जांच में करीब 150 बसों की मरम्मत दिखाकर फर्जी बिलों के भुगतान का खुलासा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed