फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways buses have huge crowds, ordinary-AC subsystems

रोडवेज की बसों में भारी भीड़, साधारण-एसी सब फुल

Wed, 18 Oct 2017 01:52 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 18 Oct 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses have huge crowds, ordinary-AC subsystems
बस में भ्‍ाीड़
 स्कूलों की मंगलवार से छुट्टियां हो गईं हैं। दीपावली और भैया दूज के लिए छुट्टी लेकर लोग अपने घरों को निकल रहे हैं। नतीजा यह है कि रेल के साथ रोडवेज बसों में भी भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली दिशा की ओर जाने-आने वाली बसों में है। दिल्ली को जाने वाली हर बस में मंगलवार को करीब 60 से 70 प्रतिशत सवारियां चलीं। अलबत्ता दिल्ली से वापस आने वाली बसें फुल हैं। यही हाल हल्द्वानी, रुद्रपुर, पीलीभीत और टनकपुर की बसों का है, जिनमें ज्यादा भीड़ है। बसों के संचालन में अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है जो 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। उधर, लखनऊ और मथुरा के लिए यहां डिपो की बसें भले ही न चलती हों, मगर लखनऊ दिशा के लिए लखनऊ सहित पूरब के डिपो की बसों से भरपाई हो रही है। इसी तरह मथुरा व आगरा डिपो की बसें अपने क्षेत्र को कवर कर रही हैं। हालांकि, कुछ बसें बरेली डिपो व रुहेलखंड डिपो की भी आगरा रूट पर संचालित हो रही हैं। साधारण बसों को तो छोड़िये, एसी बसों में भी जगह नहीं मिल रही है। ये बसें इन त्योहारी दिनों के लिए एक सप्ताह पहले से ही फुल हो चुकी हैं। बताया जाता है कि दीपावली की छुट्टियों के लिए तमाम लोगों ने तो एक माह पहले ही एसी बसों में सीटें बुक करा ली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed