फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways buses are jam packed... 65 thousand sisters travel for free amidst difficulties

Bareilly News: रोडवेज बसें ठसाठस... मुश्किलों के बीच 65 हजार बहनों की मुफ्त यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are jam packed... 65 thousand sisters travel for free amidst difficulties
बरेली। रक्षाबंधन पर दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। जिम्मेदारों ने 83 रूटों पर 600 बसों के संचालन का दावा किया था, लेकिन कई रूटों पर बसों के इंतजार में बहनों को भटकना पड़ा। ठसाठस भरीं परिक्षेत्र की रोडवेज बसों में शुक्रवार सुबह छह से रात 12 बजे तक 18 घंटे में 36 हजार से ज्यादा महिलाओं ने आठ हजार सह यात्रियों के साथ मुफ्त यात्रा की। शनिवार को रात आठ बजे तक यह आंकड़ा 29 और सात हजार से ज्यादा रहा। कुल 65 हजार बहनों और 15 हजार सहयात्रियों ने मुफ्त यात्रा का लाभ लिया।
विज्ञापन

सरकार ने इस बार रोडवेज बसों में शुक्रवार सुबह छह से रविवार रात 12 बजे तक बहनों के साथ सह यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव तीन गुना तक बढ़ने के अनुमान के बीच कई दिन पहले से तैयारियां तो शुरू की गईं, लेकिन जिम्मेदार शतप्रतिशत 729 बसों को ऑनरोड नहीं ला सके। 600 बसों को 83 रूटों पर चलाने का दावा भी हवाई साबित हुआ। लोकल रूटों पर सख्ती न होने के कारण डग्गामार फर्राटा भरते रहे। व्यवस्थाओं में सुधार न होने के कारण शनिवार को दूसरे दिन भी शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, टनकपुर, सीतापुर, पीलीभीत रूटों पर बहनों और आम यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ा।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर बसों की कमी होने के कारण बीसलपुर, खुदागंज, शाहबाद, बंडा, गोला, पुवायां, पूरनपुर रूटों पर डग्गामारों ने मनमाना किराया वसूल किया। इसके बाद मुश्किलों और अव्यवस्थाओं के बीच शुक्रवार सुबह छह से शनिवार रात आठ बजे तक 65 हजार से ज्यादा बहनों ने 15 हजार से ज्यादा सह यात्रियों के साथ मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। रविवार रात 12 बजे तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



---------
आज मुफ्त यात्रा का अंतिम दिन, वापसी में रहेगा ज्यादा दबाव
- रोडवेज बसों में रविवार रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय भी खुलेंगे। रोडवेज के जिम्मेदार अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे है कि रविवार को वाहनों के वापसी के दौरान बसों का शुक्रवार व शनिवार के मुकाबले ज्यादा दबाव होगा। इन दो दिन जिन रूटों पर ज्यादा यात्री रहे उन पर रविवार को बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया है। आरएम दीपक चौधरी ने बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के एआरएम से ऐसे रूटों के संबंध में रिपोर्ट मांगते हुए बसों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है।


-------
70 हजार से ज्यादा यात्रियों ने टिकट लेकर की यात्रा
- मुफ्त यात्रा करने वाली बहनों और उनके सह यात्रियों के अलावा परिक्षेत्र की रोडवेज बसों में शुक्रवार सुबह छह से शनिवार रात आठ बजे तक 70 हजार से ज्यादा यात्रियों ने टिकट खरीदकर भी यात्रा की है। इससे रोडवेज को 1.68 करोड़ का राजस्व मिला है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कुल एक लाख 50 हजार से ज्यादा यात्रियों ने रोडवेज बसों में यात्रा की। पहले दिन जो भी खामियां सामने आई थीं उनको दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed