{"_id":"5ee51eb98ebc3e42dd7a24da","slug":"roadways-bus-to-kalagarh-bareilly-news-bly4091897167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से कालागढ़ बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली से कालागढ़ बस शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परिवहन निगम ने बरेली और कालागढ़ के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। शनिवार सुबह पहली बस पुराना बस अड्डे से कालागढ़ रवाना हुई। बरेली से हर दिन शाम तीन बजे बस रवाना होगी जिसकी कालागढ़ से सुबह साढ़े छह बजे बरेली के लिए वापसी होगी।
कालागढ़ तक बस चलाने के लिए काफी समय मांग हो रही थी। कालागढ़ में बांध होने से वहां पर बड़ी तादाद में लोग आते-जाते हैं। कारोबारी गतिविधियाें से भी यह इलाका जुड़ा है। आखिरकार परिवहन निगम ने बरेली से बस का संचालन शुरू करा दिया है। बरेली-कालागढ़ के बीच यह सेवा सप्ताह के प्रत्येक दिन जारी रहेगी। रात में बस कालागढ़ में रुकेगी। कुल 207 किलोमीटर की यात्रा के लिए 258 रुपये किराया तय किया गया है। हालांकि विभागीय सूत्रों के मुताबिक किराये में कुछ दिन बाद करीब नौ-दस रुपये की कमी आ सकती है। बस रामपुर, मुरादाबाद, धामपुर होते हुए कालागढ़ पहुंचेगी।