फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus service will start soon in 122 villages in Bareilly region

UP: बरेली रीजन में जल्द शुरू होगी 122 गांवों तक रोडवेज बस सेवा, टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी

Thu, 14 Dec 2023 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 04:46 PM IST
सार

शासन ने अक्तूबर में रीजन के ऐसे बड़े गांवों तक बस सेवा शुरू करने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट मांगी थी। पहले चरण में रोडवेज बस सेवा शुरू करने के लिए 122 गांवों को चयनित किया गया है।

विज्ञापन
Roadways bus service will start soon in 122 villages in Bareilly region
यूपी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली रीजन के 122 गांवों तक रोडवेज बस सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। शासन के निर्देश पर आरटीओ दिनेश कुमार और एआरएम दीपक चौधरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने इन रूटों का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद इन गांवों तक बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


शासन ने अक्तूबर में रीजन के ऐसे बड़े गांवों तक बस सेवा शुरू करने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट मांगी थी। पहले चरण में रोडवेज बस सेवा शुरू करने के लिए 122 गांवों को चयनित किया गया है। इनमें बरेली के 86, बदायूं के 26 और पीलीभीत के 10 गांव शामिल हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे गांव हैं जो नेशनल, स्टेट हाईवे या फिर जिला मार्गों से डेढ़ किमी तक की दूरी पर हैं। यहां बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन


इन गांवों के सर्वे के दौरान संयुक्त टीम ने गांव की आवादी, जिला, तहसील, ब्लॉक और थाना मुख्यालय से दूरी के अलावा सड़क की स्थिति और सड़क की चौड़ाई को भी शामिल किया है। इन सभी गांवों तक पक्के मार्ग हैं, लेकिन अब तक यह गांव बस सेवा से नहीं जुड़ सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन रूटों को किया गया शामिल
बरेली में रिछा क्रासिंग बालपुर, बहेड़ी सेमीखेड़ा-वसुधरन, बहेड़ी शीशगढ, बहेड़ी शेरगढ़, वकैनिया चंपतपुर से पिररिया रामपुर, सतुइया पट्टी से भोलापुर मिलक, रसूली चौधरी से गौतारा मुरादाबाद, बिहारीपुर से किटौना-आवंला-सिरौली-शाहबाद, राजपुर कलान से ढकिया, डवौरा से नूरपुर आंवला-बिसौली-चंदौसी, रामपुर खुर्द से गोला खेड़ा, नवाबगंज-कल्याणपुर गेला, क्योलड़िया-सुंदरी, कल्याणपुर-कटईया, सेंथल बरौर, भुता, बिथरी, किशनपुर, जादोपुर, बुखारा, पचपेड़ा रूटों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed