{"_id":"65630f353fe91dbfee0d8376","slug":"roadways-bus-crushed-six-year-old-child-in-bareilly-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत, भीड़ ने चालक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत, भीड़ ने चालक को पकड़ा
Sun, 26 Nov 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:56 PM IST
सार
फतेहगंज पूर्वी में फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
असद मोहम्मद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने छह साल के बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ ने बस चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला सराय खाम निवासी रफीक का छह वर्षीय पुत्र असद मोहम्मद रविवार सुबह सड़क पर जा रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा होते हुए लोगों की भीड़ जुट गई। चालक बस को छोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मासूम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन