फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus contracts in the name of the game

रोडवेज में बस अनुबंधन के नाम पर खेल

Wed, 27 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 27 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम ने बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। इसके तहत बस बेड़ा सुधार प्रक्रिया में सभी डिपो में प्राइवेट बसें लगाई जा रही हैं। बरेली क्षेत्र में 140 निजी बसें अनुबंधित होनी हैं। स्थानीय अफसरों ने इसमें भी खेल शुरू कर दिया है। आरोप है बस लगाने के नाम पर 25 हजार रुपये की वसूली हो रही है। मामला जब ऊपर पहुंचा तो स्थानीय प्रबंधन ने आननफानन दो दर्जन पत्र जारी कर दिये।
विज्ञापन

पिछले माह निगम मुख्यालय ने सभी डिपो में निजी एसी और सामान्य बसें लगाने की सहमति दी थी। बरेली क्षेत्र में 140 बसें लगाने की अनुमति मिली है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने इसके लिए प्राइवेट आपरेटरों से 17 जुलाई तक आवेदन मांगे। करीब 40 आवेदन आए इनसे अनुबंधन इसी माह किया जाना था। क्षेत्रीय कार्यालय ने सही मिले प्रस्तावों के एलआईओ यानी अनुबंधन तैयार कर दिए। आरोप है कि जब आपरेटरों ने लेटर मांगे तो उनसे 25 हजार रुपये प्रति बस मांगे गए। इससे गुस्साए आवेदकों ने लिखित शिकायत प्रबंध निदेशक से की। इस पर मुख्यालय ने नाराजगी जतायी तो मंगलवार सुबह कार्यालय खुलते ही संबंधित आपरेटर बुलाए गए और दो दर्जन लेटर सौंप दिए, बाकी अनुबंधन पत्र अभी दबा लिए हैं। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्र से संपर्क किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन


दो माह से विवादों में रोडवेज प्रबंधन
दो माह से रोडवेज प्रबंधन किसी ना किसी विवाद में फंस रहा है। वर्कशाप में जुगाड़ से बना कंप्रेशर फटने पर सेवा प्रबंधक आरबीएल शर्मा और सीनियर फोरमैन राजीव शर्मा सस्पेंड हुए। कुछ दिनों बाद ही संविदा परिचालक मेरिट सूची में हेराफेरी हो गयी। जांच प्रबंध निदेशक ने शुरू करायी और पूरी प्रक्रिया रद करा दी। अब निजी बसें अनुबंध करने के नाम पर वसूली होने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed