फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus collision injured three people

रोडवेज बस की टक्कर से तीन लोग घायल

Wed, 20 Jan 2016 12:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 20 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से रामपुर रोड पर मंगलवार की सुबह करीब दस बजे तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति का एक पैर कट गया जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी है। हादसे के कारण मार्ग पर जाम लग गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया तब जाम खुला। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दुर्घटना मंगलवार सुबह दस बजे रामपुर रोड स्थित स्वालेनगर में एक मीनार मस्जिद के सामने हुई। सुभाषनगर निवासी पीके तोमर स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर हैं और उनकी पोस्टिंग फतेहगंज पश्चिमी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर है। उनके साथ ही सिविल लाइंस निवासी कवींद्र शर्मा पीएचसी पर काउंसलर हैं। दोनों बाइक से सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे तभी रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बस ने एक वैन को भी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पीके तोमर के दोनों पैर जख्मी हो गए।
विज्ञापन

इनके अलावा मारुति वैन में रामपुर की तरफ जा रहे बनारस के थाना भेलूपुर क्षेत्र के खुजमन निवासी अज्येंद्र कुमार अग्रहरि (40) भी घायल हो गए। बस की टक्कर से बाइक और मारुति वैन क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर ही काफी देर तक पड़ी रही। इस कारण लंबा जाम लग गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मय दलबल के किला इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया तब जाम खुल सका और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कवींद्र और अज्येंद्र कुमार का भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, दुर्घटना की जानकारी पाकर रोडवेज विभाग के अफसर भी थाने पहुंच गए। उन्होंने बस का टेक्निकल मुआयना कराया और सरकार की आय को क्षति होना बताकर बस दोपहर तीन बजे थाने से रिलीज करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed