{"_id":"5e0a48a98ebc3e87d0130883","slug":"roadways-bareilly-news-bly3900197159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत में फंसें तो रोडवेज का हेल्पलाइन नंबर मिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत में फंसें तो रोडवेज का हेल्पलाइन नंबर मिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज के लखनऊ मुख्यालय ने महिलाओं की मदद के लिए ‘दामिनी हेल्पलाइन’ नंबर जारी किया है, जो रोडवेज बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। यह नंबर मोबाइल से मिलाने पर महिला यात्रियों को 24 घंटे मदद मिलेगी।
बरेली डिपो की स्टेशन प्रभारी पुष्पा शर्मा ने बताया कि ‘दामिनी हेल्पलाइन’ नंबर सोमवार को ही जारी किया गया है। इसके लिए मोबाइल से 8114277777 नंबर डायल करना होगा, जो कि टोल फ्री है। इस नंबर को डायल करने पर महिला जिस भी रोडवेज स्टेशन के करीब होगी उसे वहीं के करीबी स्टेशन से तुरंत मदद मिलेगी। यह नंबर जीपीएस तकनीक से जुड़ा हुआ है। तुरंत मदद पाने के लिए मोबाइल का जीपीएस खुला होगा तो मदद जल्द आप तक पहुंच जाएगी। मदद के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ‘दामिनी हेल्पलाइन’ नंबर के लिए अलग से स्टाफ की व्यवस्था 24 घंटे अनवरत रूप से की गई है। संवाद